फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet minister Satish Mahana Corona positive in UP government, tweeted information

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Sat, 29 Aug 2020 11:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Satish Mahana Corona positive in UP government, tweeted information
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना - फोटो : amar ujala
प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5684 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी शामिल हैं। योगी सरकार के कई मंत्री वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी आइसोलेशन में हैं। जबकि कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ठीक हो चुके हैं। वहीं, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 505 हो गई है। इनमें एक्टिव केस की संख्या अब 53 हजार 360 है। कुल 1,62,741 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि कुल 3356 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री महाना ने ट्विटर के जरिए खुद के पॉजिटिव होने की दी जानकारी
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बुखार होने पर शुक्रवार को कोरोना जांच कराई। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कैबिनेट मंत्री ने ट्विटर के जरिये खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है। चिकित्सकों से सलाह लेने के बाद वह होम क्वारंटीन हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed