{"_id":"5dff56358ebc3e87b57f3f90","slug":"caa-protest-sms-service-also-closed-loss-of-millions-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एसएमएस सेवा भी बंद, लाखों की चपत, दो दिन में मोबाइल एप आधारित सेवाओं को बड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एसएमएस सेवा भी बंद, लाखों की चपत, दो दिन में मोबाइल एप आधारित सेवाओं को बड़ा झटका
Sun, 22 Dec 2019 05:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में मोबाइल कंपनियों ने शनिवार को एसएमएस सेवा भी बंद कर दी। वहीं, बीते 48 घंटे से इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते मोबाइल एप आधारित सेवाओं को बड़ा झटका लगा है। मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन फूड और अन्य सामान डिलीवरी का व्यापार दूसरे दिन शनिवार को भी बंद रहा।
दो दिन में करीब 15 लाख रुपये की चपत लगने का अनुमान है। अलग-अलग मोबाइल कंपनियों का रिचार्ज करने वाले दुकानदार करन यादव ने बताया कि शहर में छोटे-बड़े करीब 20 हजार रिचार्ज करने वाले हैं।
विज्ञापन
दो दिन में करीब 15 लाख रुपये की चपत लगने का अनुमान है। अलग-अलग मोबाइल कंपनियों का रिचार्ज करने वाले दुकानदार करन यादव ने बताया कि शहर में छोटे-बड़े करीब 20 हजार रिचार्ज करने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रतिदिन हजारों रुपये के रिचार्ज होते हैं। बीते 48 घंटे से किसी भी प्रकार के रिचार्ज जैसे मोबाइल फोन, सेट टॉप बॉक्स टॉप अप आदि नहीं हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार का यही जरिया है।
इंटरनेट सेवा आगे और बाधित रही तो समस्या बढ़ सकती है। शहर में करीब तीस लाख मोबाइल फोन धारक हैं। एसएमएस सेवा के भी बंद होने से समस्या में इजाफा हुआ।
इंटरनेट सेवा आगे और बाधित रही तो समस्या बढ़ सकती है। शहर में करीब तीस लाख मोबाइल फोन धारक हैं। एसएमएस सेवा के भी बंद होने से समस्या में इजाफा हुआ।
दो दिन में 10 लाख का व्यापार प्रभावित
कानपुर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बड़ा व्यापार है। छोटे-बड़े होटलों और रेस्टारेंटों से लोगों तक आपूर्ति होती है। इसमें पिज्जा डिलीवरी का भी बड़ा हिस्सा है। इंटरनेट न चलने से मोबाइल एप आधारित इन सेवाओं को बड़ा झटका लगा है।
कानपुर होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस एंड स्वीट्स एसोसिएशन के महामंत्री राज कुमार भगतानी ने बताया कि शहर में प्रतिदिन करीब 5 लाख रुपये का ऑनलाइन फूड डिलीवरी व्यापार होता है।

इस तरह दो दिन में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। कहा कि फूड डिलीवरी से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला हुआ है। ऐसे में उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है।
ऑनलाइन कंपनियों सामान डिपो में डंप
देसी और विदेशी कंपनियों के सामानों की डिलीवरी अधर में है। व्हाट्सएप न चलने से इन सामानों की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इससे ऑनलाइन कंपनियों के डिपो में सामान डंप हो रहे हैं।