फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   By posing as a treasury officer, a retired employee of Animal Husbandry Directorate was cheated of Rs 8.85 lakh

Kanpur News: ट्रेजरी अफसर बनकर पशुपालन निदेशालय से रिटायर कर्मी से 8.85 लाख ठगे

Sun, 20 Apr 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
By posing as a treasury officer, a retired employee of Animal Husbandry Directorate was cheated of Rs 8.85 lakh
कानपुर। साइबर ठगों ने ट्रेजरी अधिकारी बनकर पशुपालन निदेशालय से रिटायर वृद्ध से जीपीएफ भुगतान कराने का झांसा देकर 8.85 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जूही कॉलोनी निवासी अनिल दीक्षित पशुपालन निदेशालय से रिटायर हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताते हुए जीपीएफ का रुपया भुगतान करने के लिए बैंक खातों की डिटेल मांगी। झांसे में आए पीड़ित ने उन्हें बचत व पेंशन खाते की सभी जानकारी शेयर कर दी। इसके बाद जालसाज ने खाते में भुगतान के लिए ओटीपी भेजने की बात कही जिसे शेयर करते ही उनके दोनों खातों से 8.85 लाख रुपये पार हो गए। कुछ दिन बाद वह बैंक पहुंचकर जीपीएफ के रकम की जानकारी हासिल की तो पता चला कि रकम आने के बजाए उनके खाते से निकल गई। साइबर थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया मोबाइल नंबर के आधार पर जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जालसाजों ने जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए हैं, उन्हें फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed