फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessmen husband made nude videos of fashion designer wife in kanpur, father-in-law also used to do obscene acts, FIR registered in Indore

शर्मसार हुए सात फेरे: सुहागरात के लिए होटल में ले गया पति, वहां बनाया अप्राकृतिक संबंध का वीडियो, अब मांग रहा एक करोड़

Sat, 02 Jul 2022 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Jul 2022 06:22 PM IST
सार

कानपुर के कारोबारी ने फैशन डिजाइनर पत्नी के खुफिया कैमरे लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि ससुर भी अश्लील हरकतें करता था। साथ ही, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ससुरालियों ने एक करोड़ रुपये मांगे। 

विज्ञापन
Businessmen husband made nude videos of fashion designer wife in kanpur, father-in-law also used to do obscene acts, FIR registered in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के कारोबारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में एफआईआर दर्ज कराई है। फैशन डिजाइनर पत्नी का आरोप है कि कारोबारी ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा। इससे परेशान होकर वह इंदौर अपने मायके गई। जहां उन्होंने लसूड़िया पुलिस थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

इंदौर के पॉश इलाके की रहने वाली फैशन डिजाइनर युवती की शादी वर्ष 2018 में बर्रा के दामोदर नगर निवासी एक कारोबारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति सुहागरात के लिए बड़े होटल में ले गया। जहां उसने जबरन प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिसके उसने कमरे और बाथरूम में लगे स्पाई कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा। 

विज्ञापन

इससे परेशान होकर महिला ने ससुर को घटना बताई, लेकिन वह भी अश्लील हरकतें करने लगा। बुरी नियत से हाथ लगाया और अश्लील बातें की। वहीं, सास और ननद भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। इससे परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। जहां उन्होंने परिजनों से आपबीती बताने के बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ लसूड़िया थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed