फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessmen came from Thailand under the supervision of doctors

थाईलैंड से आया व्यापारी डॉक्टरों की निगरानी में, जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं, बुखार से बढ़ी चिंता

Tue, 03 Mar 2020 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Businessmen came from Thailand under the supervision of doctors
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र के व्यापारी को थाईलैंड से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में ले लिया था। व्यापारी को बुखार आने पर लोहिया अस्पताल में खून का सैंपल लिया गया। लखनऊ के केजीएमयू में कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


अब भी वह निगरानी में है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र का व्यापारी युवक थाईलैंड गया था। वहां से लौटने के बाद व्यापारी को बुखार आ गया। कोरोना की आशंका को देखते हुए व्यापारी को लोहिया अस्पताल बुलाकर खून का नमूना लिया था। डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि जनपद में कुल चार लोग बाहरी देशों से लौटकर आए हैं।
विज्ञापन


जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। इनमें एक व्यक्ति की पहले ही खून की जांच कराई थी। चार दिन पूर्व व्यापारी के खून का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। दोनों को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इससे जिले में अब तक कोरोना से कोई व्यक्ति चपेट में नहीं है। बाहरी देशों से आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed