फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman wife died falling from the seventh floor in kanpur

संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Jul 2019 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
businessman wife died falling from the seventh floor in kanpur
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में शनिवार को कोहना एलनगंज स्थिति एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर धागा कारोबारी उत्कर्ष अग्रवाल की पत्नी हर्षिता (27) की मौत हो गई। घटना के वक्त फ्लैट में कारोबारी की मां रानू और नौकरानी शकुंतला थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका के मायके वालों व कारोबारी के परिवार वालों में नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पति उसके माता पिता और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपार्टमेंट निवासी सुशील अग्रवाल की मंधना में अनुशील फिलामेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से पॉलिस्टर धागा बनाने की फैक्ट्री है।

24 जनवरी 2017 को उनके बेटे की शादी काकादेव अपार्टमेंट निवासी कागज कारोबारी पदम अग्रवाल की बेटी हर्षिता से हुई थी। नौकरानी शकुंतला के मुताबिक आए दिन किसी न किसी बात पर सास रानू और बहू हर्षिता के बीच झगड़ा होता था।
 

हर्षिता के पिता पदम के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार सुबह भी हर्षिता का फोन आया था, उस दौरान उसने बताया था कि सभी ने मिलकर उसको मारा पीटा है।

जब इस संबंध में हर्षिता के पति उत्कर्ष और अन्य ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने फोन का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पदम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे हर्षिता के ससुर ने फोन करके कहा कि कोई घटना हो गई है, घर पर आ जाएं। इसके बाद जब वह वहां पहुंचे तो हर्षिता का शव अपार्टमेंट में नीचे पड़ा हुआ था।मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।

पिता पदम अग्रवाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed