{"_id":"619beccd1d4e4a0870357db8","slug":"businessman-wife-death-case-in-kanpur-uproar-broke-out-for-the-arrest-of-the-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंचल हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम की जीटी रोड, काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम की जीटी रोड, काटा हंगामा
Tue, 23 Nov 2021 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:47 AM IST
सार
आंचल के पिता पवन ग्रोवर, मां रीना, भाई अक्षय सोमवार सुबह पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को आंचल के लिखे दोनों पत्र मोबाइल पर दिखाए और इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम की जीटी रोड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंचल खरबंदा हत्याकांड के छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके वालों ने सोमवार शाम कोकाकोला क्रॉसिंग के पास जीटी रोड जाम कर हंगामा काटा। उन्हें यह भी सूचना मिली थी कि हिरासत में लिए गए आरोपी भरत ग्रोवर और उसकी पत्नी मीनाक्षी को थाने से छोड़ दिया गया।
इस पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। फोर्स के साथ पहुंचे एसीपी नजीराबाद ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। मायके वालों ने सोमवार को कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आंचल की आत्मा की शांति के लिए पाठ का आयोजन किया।
इसके बाद परिजनों ने दर्जनों लोगों के साथ शांति मार्च निकाला। हाथ में आंचल की तस्वीर लेकर ‘जस्टिस फॉर आंचल’ के नारे लगाते हुए भीड़ नजीराबाद थाने से होते हुए कोकाकोला क्रॉसिंग पर पहुंची। इस बीच परिजनों को किसी ने जानकारी दी कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए आंचल के फूफा ससुर भरत ग्रोवर और उसकी पत्नी मीनाक्षी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम कर दी। साथ में सपा विधायक इरफान सोलंकी भी मौजूद रहे। चौतरफा वाहनों की कतारें लग गईं। जाम का असर नजीराबाद थाना रोड पर भी दिखा। सूचना पर एसीपी संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से कहा कि भरत और मीनाक्षी पुलिस हिरासत में हैं। भरोसा न करने पर आंचल की मां रीना और पिता पवन ग्रोवर को थाने ले गए। लॉकअप में भरत के नजर आने पर परिजन शांत हुए। पवन ने बताया कि पुलिस लॉकअप में बैठे भरत की आवभगत में लगी थी। आरोप लगाया कि उसे घर से गर्म खाना मंगाकर खिलाने के बाद थाने से ही छोड़ने की तैयारी थी। विरोध के बाद पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में लिया है।
पुलिस कमिश्नर को दिखाए पत्र
आंचल के पिता पवन ग्रोवर, मां रीना, भाई अक्षय सोमवार सुबह पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को आंचल के लिखे दोनों पत्र मोबाइल पर दिखाए और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने पत्र विवेचक को सौंपने के लिए कहा है, जिससे आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें। उन्होंने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।