फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman wife death case in kanpur, family made this allegation on the police

आंचल की मौत का मामला: परिजनों का आरोप- आंचल की हत्या हुई, पुलिस नजरअंदाज कर रही साक्ष्य

Tue, 21 Dec 2021 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Dec 2021 10:13 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि अब तक नामजद अन्य छह आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। न ही पूछताछ की। आरोप लगाया कि 12 नवंबर को विवाद के बाद जब सूर्यांश गहने लेकर चला गया था तब भी पुलिस से शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
 

विज्ञापन
Businessman wife death case in kanpur, family made this allegation on the police
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दावा किया कि पुलिस ने साक्ष्यों को नजरअंदाज किया है। आंचल की हत्या कर लटकाया गया, लेकिन पुलिस घटना को खुदकुशी के बिंदु पर मोड़ रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी है। अशोक नगर निवासी मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल का शव 19 नवंबर की रात बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आंचल के पति सूर्यांश व सास निशा को जेल भेजा था। केस में सूर्यांश का फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी, बहनोई पुनीत कोटवानी, बहन निकिता, तान्या ग्रोवर व अन्नू खुल्लर भी नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि उस रात जब वे सूर्यांश के घर पहुंचे थे, तो नौकरानी ने कहा था कि आंचल का शव फंदे से लटक रहा है। सवाल उठता है कि जब दरवाजा बंद था तो नौकरानी को यह कैसे पता चला। अन्य कई तथ्यों का जिक्र कर पवन ने पुलिस पर साक्ष्यों का दरकिनार करने का आरोप लगाया।

बदनाम करने की भी रची थी साजिश
परिजनों का कहना है कि अब तक नामजद अन्य छह आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। न ही पूछताछ की। आरोप लगाया कि 12 नवंबर को विवाद के बाद जब सूर्यांश गहने लेकर चला गया था तब भी पुलिस से शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि कई आधे अधूरे ऑडियो वीडियो वायरल किए गए। इसका मकसद आंचल को बदनाम करना था। अगर पुलिस सभी मोबाइल जमा करवा लेती तो आरोपी ऐसा नहीं कर पाते। उनका कहना है कि सूर्यांश के पास तीन मोबाइल थे, पुलिस ने केवल एक जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed