फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman Suicide, In-laws reached sons birthday, sacrificed his life after insulting him and driving him aw

Businessman Suicide: बेटे के जन्मदिन पर पहुंचा ससुराल, बेइज्जती कर भगाने पर दी जान, सुसाइड नोट लिखी ये बात

Tue, 16 Apr 2024 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 09:05 AM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा में गल्ला कारोबारी पति से विवाद के बाद करीब सवा महीने से पत्नी मायके में रह रही थी।  परिजनों का आरोप है कि एक अप्रैल को बेटे के जन्मदिन पर कारोबारी ससुराल पहुंचा, तो ससुरालियों ने केक फेंककर भगा दिया था।

विज्ञापन
Businessman Suicide, In-laws reached sons birthday, sacrificed his life after insulting him and driving him aw
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिमपारा के सिद्धार्थनगर निवासी गल्ला कारोबारी सतीश कुमार शुक्ला (35) ने रविवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल में पत्नी व उसके घर वालों की बेइज्जती से आहत होकर सतीश ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

पत्नी राखी सतीश से विवाद के बाद बेटे को लेकर मायके चली गई थी। एक अप्रैल को बेटे के जन्मदिन पर सतीश केक लेकर ससुराल पहुंचा, तो पत्नी व उसके घर वालों ने केक फेंकने के साथ ही उसे घर से भगा दिया था। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में भी सतीश ने इसका जिक्र किया है।

विज्ञापन

सतीश कुमार शुक्ला के परिवार में पत्नी राखी, बेटा सोम (7) है। परिजनों ने बताया कि सतीश और उनकी पत्नी राखी के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। 10 मार्च को सतीश से झगड़ा करने के बाद राखी बेटे को लेकर मायके रामगोपाल चौराहा बर्रा चली गई।

विज्ञापन

कई बार राखी को समझाया, लेकिन वह नहीं आई
इसके बाद से मायके में ही थी। सतीश ने कई बार राखी को समझाया, लेकिन वह नहीं आई। बेटे के जन्मदिन पर जब केक लेकर पहुंचे, तो बेइज्जती कर भगा दिया गया। इससे वे तनाव में रहने लगे। परिजनों ने बताया कि रविवार को सतीश घर से निकले थे। रात तक घर नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला शव
घर से तीन किलोमीटर दूर दूसरे प्लाट में उनका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी के मुताबिक मौके पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी से विवाद और ससुराल में हुई बेइज्जती का जिक्र है। सतीश की मौत से मां शिवकांती, छोटे भाई अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed