{"_id":"66c1fa34fbc01f1a9a086462","slug":"businessman-robbed-and-murdered-angry-family-members-blocked-the-road-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: व्यापारी की लूटपाट कर हत्या, गुस्साए परिजनों ने जाम लगा की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: व्यापारी की लूटपाट कर हत्या, गुस्साए परिजनों ने जाम लगा की तोड़फोड़
Sun, 18 Aug 2024 07:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:15 PM IST
सार
कानपुर देहात में व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
मुगल रोड पर शव रखकर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव स्थित काली माता मंदिर के पास शनिवार देर रात को व्यापारी की हत्या कर शव फेंक दिया गया। परिजन ने लूटपाट कर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शाम को परिजनों ने शव मुगल रोड पर रखकर पुलिस पर लूट की धारा दर्ज न करने का आरोप लगा हंगामा कर तोड़फोड़ की। कई थानों की पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद करीब दो घंटे बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
अल्हनीपुर निवासी राजेंद्र कटियार का बेटा पंकज कटियार (28) सिकंदरा के हरिहरपुर चौराहा पर जन सेवा केंद्र व मोबाइल की दुकान किए था। मिरगांव स्थित काली माता मंदिर के पास शनिवार देर रात को उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा शनिवार शाम को औरैया से छह लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की। बेटे का खून से लथपथ शव रात करीब 12 बजे मिरगांव के पास बंबी में पड़ा मिला। आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ हत्या की रिपोर्ट लिख मामले को दबाने का प्रयास किया है। इधर अकबरपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद शाम चार बजे परिजनों ने मुगल रोड के हरिहरपुर चौराहा पर शव रखकर हंगामा किया।

सीओ सिकंदरा संजय वर्मा के समझाने पर उग्र हुईं महिलाओं ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। भीड़ के आक्रामक होने पर पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ा। कई थानों का फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने गुस्साई भीड़ को किसी तरह से समझा कर शांत कराया और मृतक की पत्नी से दूसरी तहरीर ली है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुस्साए लोगों को समझाया गया है। परिजनों की शंका पर संदिग्ध चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।