फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   businessman held the young man and his father hostage in hardoi, video goes viral

यूपी: बेटी से शादी को किया इनकार तो व्यापारी नेता ने युवक और उसके पिता को बंधक बनाकर उतारवाए कपड़े, बनाया मुर्गा

Sun, 24 May 2020 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
businessman held the young man and his father hostage in hardoi, video goes viral
जानकारी देते सीओ सिटि विजय कुमार राना - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में एक व्यापारी नेता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर दो लोगों को घंटों बंधक बनाए रखा। बंधक पिता पुत्र को नंगा कर उन्हें मुर्गा भी बनाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने आरोपी नेता की बेटी से शादी का रिश्ता ठुकरा दिया था जिससे नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया गया। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लखीमपुर के पलिया निवासी रमेश चन्द्र गुप्ता ने अपने बेटे विनय गुप्ता की शादी की बात तीन साल पहले हरदोई के व्यापारी नेता कैलाश नारायण गुप्ता की बेटी से चलाई थी।
विज्ञापन


कुछ कारणों से विनय गुप्ता ने इस शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद से ही व्यापारी नेता कैलाश नारायण गुप्ता, विनय गुप्ता और उनके परिवार से नाराजगी मानने लगे। इस बीच दिसम्बर 2019 में विनय गुप्ता की शादी हरदोई के ही कन्हैयालाल गुप्ता की बेटी से तय हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदभराई की रस्म भी हो गयी। फरवरी 2020 में कन्हैयालाल गुप्ता ने इस शादी से इनकार कर दिया। शनिवार दोपहर लखीमपुर से रमेशचंद्र गुप्ता अपने पुत्र विनय गुप्ता के साथ हरदोई आये और कन्हैयालाल गुप्ता से समझौते और जेवर वापस करने की बात कही।


आरोप है कि दोनों ओर से सामान एक दूसरे को वापस करने के बाद कैलाश नारायण गुप्ता और उनका पुत्र वहां आया और समझौते के बाद अपने घर जा रहे रमेशचंद्र गुप्ता और उनके पुत्र को अपनी मंडी में स्थित दुकानों में बंधक बना लिया। जहां उन्होंने पिता पुत्र को नंगा कर मुर्गा बनाया, साथ ही मारपीट की। अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed