फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›    Businessman going to commit suicide including family cursed by debt

12 करोड़ का कर्ज बना मुसीबत, परिवार समेत गंगा में कूदने पहुंचा कारोबारी, ऐसे बची जान

Wed, 28 Aug 2019 08:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
 Businessman going to commit suicide including family cursed by debt
कारोबारी अमित केसरवानी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डेढ़ महीने से लापता कपड़ा कारोबारी अमित केसरवानी को पुलिस ने बुधवार सुबह परिवार समेत गंगा बैराज से पकड़ लिया। वह परिवार के साथ गंगा में कूदकर खुदकुशी करने की तैयारी में था। तभी एक कारोबारी के बेटे ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। कारोबारी पर तकरीबन 12 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसी कारण वह योजना बनाकर भागा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांधी नगर सीसामऊ निवासी अमित केसरवानी पत्नी लक्ष्मी, बेटा यश व आदि और बेटी माही के साथ 12 जुलाई की शाम घर से निकला था। उसने प्रयागराज जाने की बात कही थी। दूसरे ही दिन कारोबारी दंपति के सभी मोबाइल बंद हो गए थे। परिजनों ने जानकारी जुटाई तो वह झांसी हाईवे के टोल क्रॉस करते दिखाई दिया था। आखिरी लोकेशन झांसी होने से वहीं पर उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


16 जुलाई को वह ग्वालियर स्टेशन के  पास दिखाई दिया था। तब से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि अमित पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले भानू सिंह के बेटे गोलू ने सुबह करीब साढ़े छह बजे अमित व उसके परिवार को गंगा बैराज पर देखा। उसने अपने पिता व पुलिस को सूचना दी। तब सीसामऊ पुलिस आनन-फानन में पहुंची और सभी को पकड़कर थाने लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज बना मुसीबत
पूछताछ में अमित ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसने लेनिन पार्क चौराहे के पास कुछ फ्लैट बनवाए हैं। उसका करीब एक करोड़ का बैंक से लोन है। वहीं उसके मकान पर सवा करोड़ सहित दर्जनों व्यापारियों से करीब दस करोड़ रुपये अमित ले चुका है। यही कर्ज उसके लिए मुसीबत बन गया। अमित ने बताया कि सूदखोरों और अन्य कारोबारियों जिनसे उसने कर्जा लिया है, उनके डर से वह भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed