{"_id":"5cd1c8acbdec2207254c80d8","slug":"business-leader-died-in-road-accident-at-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार व्यापारी नेता की मौत, घर में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार व्यापारी नेता की मौत, घर में मच गया हड़कंप
Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी नेता की मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुजानपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तिर्वा कन्नौज के व्यापारी नेता की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर मौके पर कस्बे के कई व्यापारी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, कार लेकर चालक फरार हो गया।
इंदिरा नगर तिर्वा कन्नौज निवासी व्यापारी नेता विमलेश गुप्ता उर्फ पप्पू (50) मंगलवार की दोपहर बाइक से कहिंजरी ससुराल जा रहे थे। सुजानपुर मोड़ के पास कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने विमलेश को सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉ. आशीष मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जेब में मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पत्नी गीता देवी, पुत्र शांतनु देवा तथा इकलौती पुत्री आयुषी शव देखकर बिलखने लगे। पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके पति रनियां निवासी मामा जय प्रकाश गुप्ता के बेटे हनी गुप्ता के विवाह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में भाई संजय को साथ में ले जाने के लिए कहिंजरी जा रहे थे। विमलेश के चाचा अखिलेश कुमार ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विमलेश हेलमेट पहने थे।