फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Business: heat is intense, the cold drink market is at its peak

कारोबार: गर्मी भयंकर, ठंडे का बाजार शिखर पर, रोज खप रही 25 करोड़ रुपये की आइसक्रीम-लस्सी और कोल्डड्रिंक

Mon, 28 Apr 2025 12:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 12:44 PM IST
सार

Kanpur News: गर्मी में ठंडे के बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन 70 हजार लीटर आइसक्रीम, 15 हजार पेटी कोल्डड्रिंक की बिक्री हो रही।

विज्ञापन
Business: heat is intense, the cold drink market is at its peak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीषण गर्मी ने कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, मैंगो शेक, लस्सी, पेठा, गन्ने के रस और शिकंजी की खपत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दी है। अब प्रतिदिन 70 हजार लीटर की बनी अलग-अलग फ्लेवर वाली आइसक्रीम शहरी खा रहे हैं। 15 हजार पेटी कोल्डड्रिंक पी रहे हैं। 70-75 हजार से ज्यादा गिलास लस्सी के बिक रहे हैं। रोज ठंडे पेय पदार्थों से 20-25 करोड़ का कारोबार मिल रहा है।

विज्ञापन


शहर में वर्तमान में 10 बड़े ब्रांडों की आइसक्रीम बिकती है। स्थानीय आइसक्रीम के 20-30 से ज्यादा ब्रांड हैं। मार्च से आइसक्रीम बिकने लगती है। अप्रैल, मई और जून महीने तक इनकी खपत सबसे ज्यादा हो जाती है। अब तेज गर्मी पड़ रही है। इसके चलते अलग-अलग कंपनियों, ब्रांडों की आइसक्रीम की मांग बहुत तेज है। 10-12 करोड़ से ज्यादा की आइसक्रीम प्रतिदिन बीते एक सप्ताह से रोज बिक रही है। सामान्य दिनों में चार से पांच करोड़ का कारोबार है।
विज्ञापन


इसी तरह शहर में अलग-अलग कोल्डड्रिंक कंपनियों के 50-60 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन शहर में दो से तीन हजार पेटी कोल्डड्रिंक की खपत होती रही है। एक पेटी में 24 लीटर कोल्डड्रिंक आती है। अब यह खपत बढ़कर 15 हजार पेटी हो गई है। करीब 10-12 करोड़ की कोल्डड्रिंक बिक रही है। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि जिस तरह से गर्मी बढ़ी है, उसके चलते आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, गन्ने का रस, लस्सी, नारियल पानी और शिकंजी की सबसे ज्यादा मांग है। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रतिदिन अब 20-25 करोड़ से ज्यादा का प्रतिदिन का व्यापार मिल रहा है। 50 फीसदी ज्यादा कारोबार इन सब चीजों का बढ़ा है। आइसक्रीम और लस्सी, मैंगो शेक सबसे ज्यादा मांग में हैं। गन्ने के रस की बिक्री भी बंपर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 60 हजार गिलास लस्सी के बिक रहे गोविंदनगर में लस्सी बेचने वाले राजेश सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच हजार से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं जो गर्मी के सीजन में लस्सी का व्यापार करते हैं। कचहरी, बिरहाना रोड, विजयनगर, चमनगंज, बेकनगंज, बर्रा, किदवईनगर, गोविंदनगर में बड़े पैमाने पर केवल लस्सी की दुकानें लगती हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सबसे ज्यादा लस्सी बिकती है। रोज इन सभी जगहों में 60 हजार गिलास से ज्यादा लस्सी बिक जाती है। दूध बेचने वाली कंपनियां पैकेट बंद लस्सी बेचने लगी हैं। घरों में सबसे ज्यादा अब इनका इस्तेमाल हो रहा है। मैंगो शेक बेचने वाले रवि ने बताया कि शहर भर में पांच हजार से ज्यादा दुकानें लगती हैं। प्रति दुकान 100-150 गिलास से ज्यादा की बिक्री होती है।

 

शिकंजी, पेठा, नारियल पानी की भी मांग
परेड चौराहा, एक्सप्रेस रोड पर पेठा का बड़ा काम होता है। अलग-अलग फ्लेवर और सुगंध के सूखा और गीला पेठा दोनों की बहुत अच्छी मांग है। इसके अलावा प्रतिदिन 15 हजार प्रति पीस से ज्यादा के नारियल का पानी शहरी पी रहे हैं।

पिज्जा-चीज फ्लेवर वाली आइसक्रीम बाजार में
अलग-अलग प्रकार के फलों के फ्लेवर वाली आइसक्रीम आती ही थी। अब अब पिज्जा, चीज फ्लेवर वाली भी आइसक्रीम बाजार में है। परंपरागत कुल्की, पिस्ता आदि की मांग भी बढ़ रही है। - मानस भगतानी, आइसक्रीम कारोबारी।

केसर-रबड़ी वाली लस्सी की डिमांड ज्यादा
रोज, केसर-रबड़ी वाली लस्सी की बहुत डिमांड है। इसके अलावा लोग मैंगो शेक भी खूब पी रहे हैं। इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही खपत और बढ़ती जाएगी। - शुभम गुप्ता, मालिक, मनोज स्वीट्स

अलग-अलग फ्लेवरों के पेठों की मांग
ड्राईफ्रूट वाली लस्सी लोगों के बीच खूब पसंद की जा रही है। अलग-अलग फ्लेवर वाले पेठा की भी भी बहुत अच्छी मांग है। गर्मी तेज पड़ रही है। शाम को ग्राहक ज्यादा आ रहे हैं। - निखिल गुप्ता, पार्टनर मिठास, स्वरूपनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed