फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   business

अब बुध से शुक्र तक तीन दिन खुलेंगे सभी दुकानें-बाजार

Tue, 28 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
business
कानपुर। रक्षाबंधन और बकरीद जैसे त्योहारों को देखते हुए वर्तमान लॉकडाउन में भी बुधवार से शुक्रवार तक शहर के सभी बाजार खोलने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में सभी व्यापारियों-कारोबारियों को लिखित पास दिया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी की सभी व्यापारी संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को भी मिठाई व अन्य दुकानों को खोलने की मांग उठाई जिसे जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नहीं माना। बताया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला शासन का है, इसलिए उसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 10 थाना क्षेत्रों के अलावा जनपद के सभी बाजार, मॉल बुधवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को खोलने का आदेश दिया है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा केस हैं, वहां दुकानें तो खुलेंगी लेकिन सड़क पर अनावश्यक घूमना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार तथा रविवार को बन्दी रहेगी। दुकानें खोलने के साथ सभी दुकानदारों को कोविड प्रोटोकॉल, सोशल डिस्टेंसिग, मास्क, सैनेटाइज का पालन करना होगा। बैठक में डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने कहा सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। बैठक में उपायुक्त व्यापार कर प्रशासन सुरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, एसपी ईस्ट, एसपी वेस्ट, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र, विनोद गुप्ता, उमंग अग्रवाल, मुकुंद मिश्र, शेष नारायन त्रिवेदी, प्रेमपाल यादव, आलोक बाजपेई, अखिलेश गुप्ता, पंकज अरोड़ा, कपिल सब्बरवाल, महेश मेघानी, राजू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed