{"_id":"61fec020dabaef075e38d95b","slug":"buses-of-delhi-behmai-will-not-be-available-akbarpur-news-knp679056624","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें! दिल्ली नहीं अब चुनाव में जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें! दिल्ली नहीं अब चुनाव में जाएंगी बसें
विज्ञापन
माती डिपो में चालकों की काउंसलिंग करते डिपो प्रभारी अजय दीक्षित। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे स्थित माती बस डिपो से शनिवार को दिल्ली, बेहमई, लखनऊ वाली छह बसें चुनाव के लिए कानपुर कमिश्नरी को सौंप दी गई हैं। इस वजह से यात्रियों को दिल्ली और बेहमई जाने के लिए रोडवेज बसें नहीं मिलेंगी। चुनाव ड्यूटी में जाने वाले चालकों की डिपो प्रभारी ने काउंसलिंग की।
माती डिपो में कुल 15 बसें हैं। ये बसें माती से लखनऊ, झांसी और दिल्ली रूट पर चलती हैं। तीन बसें माती से दिल्ली, दो बसें लखनऊ, एक बस बेहमई चलती है। इन्हीं बसों को कानपुर कमिश्नरी को सौंपा गया है। वहीं, तीन बसें खराब पड़ी हैं। अब छह बसों से यात्रियों का आवागमन होगा। माती से कोई भी दिल्ली नहीं जाएगी। वहीं, बेहमई गांव की बस सेवा बंद होने से 500 से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। यहां के लोगों को डग्गामार बस या फिर अपने साधन से आवाजाही करनी होगी।
बसों को रवाना होने से पहले डिपो प्रभारी अजय दीक्षित ने चालक सुरेंद्र, मुस्तफा अली, कार्यशाला प्रभारी गंगा सागर सहित अन्य चालकों की काउंसलिंग की। उन्होंने ताकीद किया कि किसी भी चालक के शराब पीने की शिकायत मिली तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। डिपो प्रभारी ने चालकों की समस्या भी सुनी।
विज्ञापन
पंप हुआ चालू, नहीं जाना पड़ेगा कानपुर
माती डिपो में लगा डीजल पंप शनिवार से चालू हो गया। यह लाइन लीकेज की वजह से बंद था। चालक को डीजल के लिए कानपुर जाना पड़ता था। चालक को कानपुर तक का मानदेय भी नहीं मिलता था। डिपो प्रभारी की अनुमति पर पंप से डीजल मिलने लगा है।