Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buses are full, trains are empty, and there's a scramble for seats.

Kanpur News: बसें फुल, ट्रेनों में बैठने को जगह नहीं, सीट के लिए मारामारी

Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Buses are full, trains are empty, and there's a scramble for seats.
कानपुर देहात। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। ट्रेनों व बसों में शनिवार को यात्रियों की अधिक भीड़ रही और सीटों के लिए मारामारी रही। वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन

माती डिपो से दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर सहित गोरखपुर-पडरौना तक के लिए बसों को चलाया जा रहा है। यह बसें माती से अकबरपुर होते हुए चल रही हैं लेकिन सवारियां अधिक होने की वजह से लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है। जबकि आगरा, औरैया, इटावा सहित अन्य डिपो की आने वाली बसें फुल आ रही है। हाईवे पर खड़े यात्री इनको रुकने का इशारा जरूर करते है लेकिन जगह न होने की वजह से ये निकल जा रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार के करना पड़ रहा है। कुछ यही स्थिति ट्रेनों की भी है। महानगरों में नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोग त्योहार में घर वापसी कर रहे हैं, तो अन्य जनपदों से यहां व्यवसाय करने वाले घरों की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

रूरा स्टेशन पर भीड़ होने की वजह से कई लोगों ने पहले से ही सीट आरक्षित करा रखी है लेकिन जिनकी सीट कंफर्म नहीं हो सकी उन्हें परेशानी हो रही। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर लंबी दूरी चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, मुरी एक्सप्रेस, गोमती व आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में इतनी भी थी कि दरवाजे पर भी यात्री लटके हुए नजर आ रहे थे। पुखरायां रेलवे स्टेशन पर स्थिति इतनी खराब रही कि ट्रेनों में जब यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिली तो वह जान जोखिम में डालकर दरवाजे के पास लटक कर अपने गंतव्य के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
ट्रेनों में बढ़ी भीड़, जगह के लिए करनी पड़ी धक्का-मुक्की
झींझक। दिवाली पर अपने घरों को जाने के लिए यात्रियों को ट्रेनों में जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी सतर्क हो गया है और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली रीवा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, ऊंचाहार सहित अन्य ट्रेनों से उतरने व सवार होने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही यात्रियों को समस्या होने पर उनका समाधान किया जा रहा है। इन सब के बावजूद भीड़ अधिक होने से लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही और धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में लगातार गश्त की जा रही है। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध नजर आने पर जांच कर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
.......................
नहीं मिली जगह, तो दरवाजे पर लटक करना पड़ रहा सफर
अमरौधा। कानपुर-झांसी रेल रूट पर पुखरायां रेलवे स्टेशन पर त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यात्रियों को अंदर बैठना तो दूर उन्हें दरवाजे पर लटक कर सफर करना पड़ रहा है। पुखरायां से लखनऊ जा रहे राम सिंह यादव ने बताया कि परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए घर जा रहे हैं। सीट कंफर्म न होने की वजह से जनरल बोगी से सफर करने के लिए आए थे, लेकिन जगह न मिलने की वजह से वापस जाना पड़ रहा है। अब रोडवेज बस से सफर करना पड़ेगा। एसएम दीपक दास ने बताया कि स्टेशन पर किसी यात्री को समस्या न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखे हुए। किसी भी यात्री को समस्या नहीं होने दी जा रही है। त्योहार में ट्रेनों के भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। (संवाद)

....................
त्योहार पर न हो समस्या, तय किए गए रूट
कानपुर देहात। त्योहार पर घर वापसी करने वाले व जनपद से जाने वाले लोगों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से सभी बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि दिवाली, भाई दूज व छठ के दौरान यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कानपुर-दिल्ली के लिए 6, कानपुर-दिल्ली-गोरखपुर के लिए 6 बस, कानपुर-इटावा-आगरा मार्ग पर 10 व कानपुर-मैनपुरी-आगरा मार्ग पर 4 बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा कानपुर-लखनऊ मार्ग पर 10, कानपुर-झांसी मार्ग पर 2, कानपुर-गोरखपुर-पडरौना के लिए 2 व लोकल रूट पर 6 बसें चलाई जा रही हैं। इस दौरान सभी चालकों व परिचालकों सहित कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed