{"_id":"595b35bd4f1c1b5d698b4a7d","slug":"bus-stop-at-underbridge-due-to-water-logging-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बारिश का पानी बना आफत, अंडरब्रिज पर फंसी बस, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बारिश का पानी बना आफत, अंडरब्रिज पर फंसी बस, मच गई चीख-पुकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद सोमवार को इटावा में मूसलाधार बारिश हुई। गर्मी का पारा लुढ़कने से लोगों को राहत तो मिली, मगर राह मुश्किल हो गई। लगभग दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। गली-मुहल्ले तो छोड़िए, मुख्य सड़कें भी घुटनों तक पानी में डूब गईं।
विज्ञापन
डेमो
असल आफत तो तब खड़ी हुई जब मैनपुरी रोड पर अंडरब्रिज तले जलभराव के चलते एक रोडवेज बस वहां फंस गई। इस चलते उसमें सवार यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
यात्रियों ने मदद के लिए शोर मचाया। कुछ युवक तो खिड़की से होकर बस की छत पर चढ़ गए। लेकिन महिला यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वह रिक्शा कर पानी में होकर ही वहां से निकल सकीं।

उधर कई सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी जलभराव हो गया। जिला अस्पताल परिसर भी जलमग्न नजर आया। मरीजों और तीमारदारों को पानी में घुसकर जाना पड़ा। के.के. डिग्री कालेज के सामने सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। ऐसा ही कुछ नजारा नुमायश चौराहे से लेकर कचहरी की ओर जाने वाली सड़क पर देखने को मिला।
लाइनपार क्षेत्र के नई मंडी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नाले उफनाने लगे। मंडी के अंदर दुकानों तक पानी घुस गया। जिससे दुकानदार खासे परेशान रहे। यहां के लोग नाले क ी समस्या को लेकर पहले जाम भी लगा चुके हैं। शिवानगर क्षेत्र में लोगों को जलभराव के कारण परेशानी हुई।