फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus stand started with havan puja, vegetable market shifted

Kanpur News: हवन पूजन के साथ बस अड्डा शुरू, शिफ्ट कराई गई सब्जी बाजार

Thu, 19 Dec 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bus stand started with havan puja, vegetable market shifted
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर में बहुप्रतीक्षित नवीन बस अड्डा संचालन के लिए बुधवार को विधि-विधान से पूजन व हवन हुआ। इसके बाद लोकतंत्र सेनानी व पूर्व राज्यमंत्री स्व. संतोष शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गुरुवार को सुबह सात बजे रूरा से कानपुर और कानपुर से रूरा की ओर जाने वाली सीएनजी बसाें का यहां से ठहराव शुरू होगा। चारों रूटों के ऑटों भी यहीं से चलेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में सीएनजी बसें ओवर ब्रिज चौराहा की सर्विस लेन पर रुकती थीं। इससे यात्रियों को दिक्कत होती थी। यहां यातायात भार अधिक होने से जाम की समस्या रहती थी। जिला अस्पताल या सीएचसी जाने वाली एंबुलेंस को भी रेंगते हुए निकलना पड़ता था। जाम की समस्या के निदान के लिए गांधीनगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा बना है। लोकतंत्र सेनानी पूर्व राज्यमंत्री स्व. संतोष शुक्ल के नाम पर बस अड़्डा का नाम रखा गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों बस अड्डा संचालन की कार्ययोजना तय होने पर फजलगंज में एआरएम सीएनजी बस से भी वार्ता हो गई। उन्हें पत्र भी जारी करने के बाद संचालन की प्रक्रिया शुरू हुई। बुधवार को नवीन बस अड्डा स्थल पर पूजन और हवन हुआ। यहां पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के पुरोहित मुख्य आचार्य पं. दुर्गेश द्विवेदी की अगुवाई में गायत्री परिवार के आचार्याें ने मंत्रोच्चारण कर पहले गणेश पूजन कराया। इसके बाद हवन में आहूतियां डाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
बस अड्डा में तय स्थान पर खड़े होंगे ऑटो
अकबरपुर से चार रूटों पर ऑटो संचालित हो रहे हैं। इनमें भोगनीपुर पुखरायां, रूरा, कानपुर और औरैया मार्ग शामिल हैं। अब सभी रूट के ऑटो बस स्टैंड पर खड़े होंगे। यहीं से इनका संचालन किया जाएगा। रूटों के अनुसार ही बस अड्डा स्थल पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। यहीं से तय स्थलों पर ही रूटवार संचालित ऑटो खड़े होंगे। ठेकेदार यहां से रूटों के अनुसार ऑटों चालकों से अड्डा पड़ाव का शुल्क लेंगे।

..........
नयागंज से सब्जी बाजार नेहरूनगर शिफ्ट
सब्जी बाजार गुरुवार को नेहरूनगर में लगेगी। आसपास गांवों से किसान सब्जियां बेचने यहां आएंगे। जबकि स्थायी तौर पर लगने वाली सब्जी दुकानें भी यहां लगेंगी। बुधवार को नयागंज में लगी स्थायी सब्जी दुकानें हटा दी गई। दुकानदार स्वयं की टट्टर आदि खोल ले गए। अब ये दुकानें गुरुवार को सब्जी बाजार में लगेंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सब्जी बाजार में दस रुपये प्रति मीटर स्थान के अनुसार बयाई लगती है। यह व्यवस्था पहले से लागू हैं। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed