फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bus overturned in kannauj, 12 injured and four serious

यूपी: ट्रक की टक्कर से बेकाबू होकर पलटी बस, 12 घायल, बेटी की शादी करने गांव जा रहा था परिवार

Wed, 10 Jun 2020 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jun 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned in kannauj, 12 injured and four serious
ट्रक की टक्कर से पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जीटीरोड पर मंगलवार रात ट्रक की टक्कर लगने से बेकाबू बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में खुर्जा से पैतृक जिले गोंडा बेटी की शादी करने जा रहा परिवार घायल हो गया। घायलों में बेटी के पिता, भाई समेत चार की हालत गंभीर है, उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अन्य आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंडा जनपद के दिपा थाने के तुरका गांव निवासी राम प्रसाद  (50) खुर्जा के सूरजमल सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। वह खुर्जा में परिवार के साथ रहते हैं। बेटी संगीता (20) की शादी बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सबरजीत के साथ तय की थी।
विज्ञापन


19 जून को बरात आनी है। मंगलवार शाम रामप्रसाद बेटी संगीता और परिवार के साथ टूरिस्ट बस से पैतृक गांव के लिए निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर जप्ती गांव के सामने जीटी रोड पर बस में ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक हरिभान ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में रामप्रसाद, उनकी पत्नी तीरथ देवी (48), बेटी संगीता, बेटा मंगेश (30) और परिवार की रीना, शशांक, खुशी, सूलता, परशुराम, बस चालक हरिभान, परिचालक सुनील कुमार दीवान घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने राम प्रसाद, मंगेश, चालक हरिभान और परिचालक सुनील दीवान को कानपुर रेफर कर दिया। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और  सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।


शादी मेें देने वाला सामान भी टूट गया
बेटी संगीता को शादी में देने के लिए पिता रामप्रसाद एक साल से पैसे जुटा रहे थे। शादी में देने के लिए कुर्सी, मेज, एलईडी खरीदी थी। हादसे में सामान भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed