{"_id":"5f13bc3bfc7b213d722b54a8","slug":"bus-collides-with-car-on-lucknow-agra-expressway-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत, 40 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Sun, 19 Jul 2020 08:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस, घायलों का हाल जानते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कन्नौज जिले के सौरिख थाने के सकरावा इलाके की है। सुबह करीब पांच बजे 5 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कट 148 पर बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कार एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरी। बस भी सड़क से उतर नीचे पहुंच गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कई यात्रियों की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।