फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus accident in kannauj near tirva on agra lucknow express way

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलटते ही मची चीख-पुकार, 43 यात्री घायल 

Fri, 09 Nov 2018 10:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in kannauj near tirva on agra lucknow express way
छह की हालत चिंताजनक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के तिर्वा के पास टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। बस में सवार करीब 43 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ एसडीएम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छह की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक टूरिस्ट बस पर करीब 50 से 60 लोग सवार होकर बिहार जा रहे थे जैसे ही उनकी बस तिर्वा कोतवाली के उमराय पुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आई तो बस का पहिया पंचर हो गया। जिस वजह से तेज गति में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामदास, सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में करीब 43 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed