फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus accident in banda more than ten people missing

यूपी: बरातियों से भरी बस पलटी, 6 बस के नीचे दबे तो 10 के नहर में लापता होने की आशंका

Thu, 11 Jul 2019 01:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
bus accident in banda  more than ten people missing
बरातियों से भरी बस रजबहा में पलटी, दस से ज्यादा लोग लापता - फोटो : गूगल

बांदा के महोबा से बरात लेकर जा रही बस खमौरा के रजवहा में पलट गई। इस हादसे में लड़के के पिता समेत दो दर्जन से ज्यादा बराती घायल हो गए। सूचना मिलने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा भेजा। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


दस बराती लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग रजबहा में बह गए। महोबा जिले के रामनगर नवोदय विद्यालय के पीछे जोखा निवासी गया प्रसाद के पुत्र परमेश्वरी दयाल की शादी अतर्रा थाना क्षेत्र के खमौरा निवासी मुन्नीलाल प्रजापति की बेटी के साथ तय थी।
विज्ञापन


बरात प्राइवेट बस से महोबा से शाम छह बजे 50 बरातियों को लेकर खमौरा के लिए चली। राष्ट्रीय राजमार्ग कच्ची सड़क के बगल से खमौरा मार्ग पर बस जा रही थी। कुछ ही दूरी पर तेज बारिश के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और बस रजवहा के बगल में पलट गई और कुछ बराती छिटककर पानी जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए। इसमें से दस की हालत ज्यादा गंभीर है। यह भी बताया जाता है कि कई लोग बस में दब गए। इसमें लड़के के पिता गया प्रसाद भी शामिल हैं। काफी देर बात लड़की पक्ष के लोगों को जानकारी हुई। इस पर लोग दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में यूपी-100 पुलिस को सूचना दी गई।

करीब एक घंटे बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को निकालकर सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस बस में दबे लोगों को निकालने में जुटी थी। करीब दस लोग लापता बताए जा रहे हैं।


आशंका जताई जा रही है कि ये लोग रजवहे में बह गए हैं। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सारी रस्में बंद कर दी गईं। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर रावेंद्र तिवारी, सब इंस्पेक्टर गौरव तिवारी सहित पुलिस बल डटा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed