फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Burnt alive woman in fatehpur

गीली लकड़ियों की वजह से ‘जिंदा जल गई केशकली’, आसपास के लोगों में दहशत

Sat, 23 Sep 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Burnt alive woman in fatehpur
डेमो पिक

यूपी के फतेहपुर में गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में एक महिला गीली लड़कियों की वजह से जिंदा जल गई।  महिला को जलता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए थे।  

विज्ञापन


फतेहपुर के शाह कस्बा में गोपालपुर मोड़ झलिया थोक  मोहल्ला निवासी देवीचरण मौर्य दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी केशकली (40) बेटे दीपू, सीपू के साथ गांव में रहती थीं। शुक्रवार की दोपहर दोनों बेटे खेत पर चले गए थे। केशकली छत से लकड़ियों का ढेर उठाने गई थी। छत से महज तीन फीट ऊपर गुजरी हाईटेंशन लाइन से गीली लकड़ियां छू गईं। इससे तार से स्पार्किंग हुई और केशकली जलने लगीं। महिला को जलता देख पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। फोन कर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराई। इसी दौरान हादसे की सूचना पर बेटे भी खेत से घर आ पहुंचे।

विज्ञापन

 

मां का जला शव देखकर बेटे बेसुध हो गए। सूचना पर एसओ धीरेंद्र सिंह और शाह चौकी इंचार्ज आशीष सिंह पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से हाईटेंशन लाइन का तार घरों से दूर कराने की मांग की। एसओ ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। पुलिस ने ग्रामीणों को तार हटवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण पहले भी तार हटवाने की कई बार विभाग से मांग कर चुके हैं। एसओ ने बताया हाईटेंशन लाइन के तार गांव में कई घरों के ऊपर से गुजरे हैं। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed