{"_id":"45c05ec1ff0817d3745f112aed5162c1","slug":"burning-van-in-akbarpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धूकर जल उठी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू धूकर जल उठी वैन
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में अकबरपुर में एक वैन धू-धूकर जल उठी। फायर बिग्रेड ने आग पर
विज्ञापन
पानी डाल काबू पाया। कोतवाली पुलिस ने गैस रीफिलिंग होने का संदेह कई
स्थानों पर तलाशी ली।
शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे स्टेट बैंक से सटे परिसर में खड़ी वैन में अचानक तेज लपटें उठने लगी। परिसर में मौजूद लेबर कुछ समझ पाते। आग ने विकराल रूप ले लिया।
इधर, आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों ने आग पर पानी डाल बुझाने का प्रयास किया, तभी आग और तेज हो गई।
वैन के निकट खड़ी टाटा-407 आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। आग से वैन जलकर राख हो गई। कोतवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है।
वहीं पुलिस ने परिसर में स्थित कई गोदामों में तलाशी ली है। पुलिस को शक है कि गैस रीफिलिंग के दौरान गाड़ी में आग लगी है।
सदर कोतवाल जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में कार में गैस रीफिलिंग के दौरान हादसा होने की बात सामने आ रही है। मामले की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी गई है।
पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। आग की चपेट में आई कार में नंबर नहीं हैं। आरटीओ कार्यालय से मामले की जांच कराई जा रही है।