फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Burglary in SBI Bank branch in kanpur, stole about two kg of gold from 29 customers

Kanpur: एसबीआई बैंक की शाखा में सेंधमारी, सुरंग बनाकर घुसे थे चोर, 29 ग्राहकों का 94 लाख का सोना चुराया

Fri, 23 Dec 2022 07:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Dec 2022 07:41 PM IST
सार

सचेंडी थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक की भौंती शाखा में सुरंग बनाकर घुसे चोरों ने लगभग दो किलो सोना पार कर लिया। सुबह बैंक के स्टॉफ को पता चलने पर अफरा तफरी मच गई। बैंक अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Burglary in SBI Bank branch in kanpur, stole about two kg of gold from 29 customers
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में एसबीआई की भौंती शाखा के स्ट्रांग रूम में गुरुवार रात आठ फीट लंबी सुरंग खोदकर घुसे चोरों ने बैंक का गोल्ड वॉल्ट तोड़कर उसमें रखे 94 लाख के जेवरात पार कर दिए। गुरुवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे, तो सुरंग देख दंग रह गए।

विज्ञापन

बैंक मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने स्ट्रांग रूम के लॉकर से फिंगरप्रिंट एकत्र किए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद नहीं हुए हैं। खोजी कुत्ते की मदद से बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर नीरज राय ने बताया कि बगल के खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों के बीच तीन मीटर गहरी और आठ फीट लंबी सुरंग खोद चोर सीधे बैंक के स्ट्रांग रूम में दाखिल हुए। गोल्ड वॉल्ट तोड़कर उसमें रखे एक किलो 812 ग्राम के जेवर पार कर दिए, जिनकी कीमत लगभग 94 लाख के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के सीधे स्ट्रांग रूम में पहुंचने के कारण शातिरों को स्ट्रांग रूम का मुख्य दरवाजा नहीं छूना पड़ा। इस कारण बैंक का अलार्म बजा ही नहीं। बैंक मैनेजर ने बताया कि चोरी गए गहने 29 ग्राहकों के हैं। उन ग्राहकों ने बैंक में सोना गिरवी रखकर लोन लिया था। दस्तावेजों का भी मिलान किया जा रहा है।

पूरी प्लानिंग से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बैंक जाकर जांच पड़ताल की। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि जिस तरह से बैंक के स्ट्रांग रूम में चोरी हुई है इससे साफ है कि शातिर पेशेवर अपराधी हैं, जिन्होंने पूरी प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

कोई ऐसा व्यक्ति गैंग में शामिल है, जिसे बैंक के अंदर की पूरी जानकारी है। कई दिनों तक रेकी की गई होगी। बेवजह बैंक के अंदर कई बार आने वालों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दाखिल होते ही कैमरों का मुंह घुमाया
ब्रांच के मैनेजर नीरज राय ने बताया कि वर्ष 1969 में भौंती में शाखा खोली गई थी। बैंक में 11 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसमें से चार कैमरे स्ट्रांग रूम में लगे हैं। स्ट्रांग रूम में दाखिल होते ही शातिरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों के मुंह मोड़ दिए, इस कारण शातिर कैमरे में कैद नहीं हुए। पुलिस को शक है कि शातिरों की संख्या 10 होगी।

खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैैं। पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज देख जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed