फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bullion trader dies and partner serious in road accidents in Hamirpur

Hamirpur: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सर्राफा व्यापारी की मौत और साथी गंभीर, अन्य हादसों में सात घायल

Tue, 01 Nov 2022 11:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Nov 2022 11:26 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अन्य हादसों में सात लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bullion trader dies and partner serious in road accidents in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ थाना क्षेत्र के उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफा व्यापारी की मौत हो गई। दुर्घटना में उसका साथी घायल है। मृतक व्यापारी व्यापार के सिलसिले में महोबा गए थे। बाइक चला रहे मृतक हेलमेट नहीं पहने थे जबकि घायल साथी हेलमेट लगाए हुए था।

विज्ञापन

जालौन जिले के उरई शहर के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी देवेश सोनी ने बताया उनके छोटे भाई अवधेश कुमार (26) सोने चांदी के आभूषणों का व्यापार करते थे। सोमवार सुबह व्यापार के सिलसिले में अपने साथी आशू (24) के साथ बाइक से महोबा गए थे। देर शाम वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अवधेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। साथी आशू गंभीर रुप से घायल हुआ। राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमपी सिंह ने कहा मृतक के सिर में गंभीर चोट थी। हेलमेट पहने होते, तो जान बच सकती थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। देवेश ने बताया एक साल पहले मृतक की शादी हुई थी। पत्नी आरती का रो रोकर बुरा हाल है। ट्रेनी सीओ राजेश कमल ने कहा किसी ने कोतवाली में सूचना नही दी है।

मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल
वहीं, सिकरौधा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (20) अपने भतीजे कपिल (19) के साथ सोमवार रात कस्बे से खरीददारी कर गांव जा रहे थे। रास्ते में बाइक असंतुलित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए। दोनों का अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं मुस्करा थाने के छानी गांव निवासी मानसिंह (35), पल्टू (45), लक्ष्मी (10), जालौन के शेखपुर निवासी शिवशंकर (18), नगर के पठानपुरा निवासी धीरज (17) अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हुए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर मानसिंह, कपिल व शैलेंद्रस्त्र को उरई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed