फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies beat doctor, report on seven

फर्रुखाबाद: दबंगों ने डॉक्टर को पीटा, सात पर रिपोर्ट, साथी कर्मचारी को बचाने पर हमलावर हुए आरोपी

Tue, 03 Nov 2020 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat doctor, report on seven
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में कर्मचारी के साथ अस्पताल जा रहे डॉक्टर को सोमवार देर रात दबंगों ने हॉकी, डंडों से पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाने के गांव पहाड़पुर निवासी डॉ. वीपी सिंह मसेनी रोड स्थित एक सील हो चुके अस्पताल में डॉक्टर हैं। वह इस वक्त आवास विकास में रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे अपने कर्मचारी प्रभात के साथ एक अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन


जैस ही लोहिया अस्पताल गेट पर पहुंचे, तो वहां खड़े एक युवक से प्रभात ने अपने रुपये का तगादा किया। उसके तीन-चार साथी गालियां देने लगे। कुछ ही देर में पकड़कर पीटने लगे। डॉ. वीपी सिंह ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने हॉकी, डंडों और रॉड से उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह लहूलुहान हो गए। मोबाइल और पर्स भी गुम हो गया। दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने विक्की उर्फ विकास निवासी रामविलास, करन उर्फ टिक्कल पुत्र वेदराम और आयुष ठाकुर, शिवम उर्फ भूरी के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही डॉक्टर का इलाज कराया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया, दबंगों को शीघ्र ही पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed