फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozers ran on encroachment on the drains, Municipal Commissioner got the platforms and stairs demolished

Kanpur: नालों पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर आयुक्त ने खड़े होकर तुड़वाए चबूतरे-सीढ़ियां, दिए ये निर्देश

Tue, 18 Jun 2024 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jun 2024 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: नगर आयुक्त ने पुरानी चुंगी से नई चुंगी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण व फुटपाथ निर्माण कार्य, वाजिदपुर से एसटीपी को जाने वाले नाले का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही नालों की तलीझार सफाई करने के साथ ही किनारों से भी सिल्ट हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bulldozers ran on encroachment on the drains, Municipal Commissioner got the platforms and stairs demolished
नाले पर बनीं सीढ़ियां बुलडोजर से तोड़ीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नालों पर किए गए अतिक्रमण पर सोमवार को बुलडोजर चला। नगर आयुक्त ने कई जगह अपने सामने नालों के अतिक्रमण तुड़वाए। अब मलबा हटाने के बाद यहां नालों की अच्छे से सफाई हो सकेगी। नगर आयुक्त ने भवन स्वामियों से कहा कि नालों या नाली के ऊपर के अतिक्रमण वह स्वयं हटा लें। अन्यथा नगर निगम हटाएगा, तो हर्जाना भी वसूलेगा।

विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में शहर के नालों पर किए गए अतिक्रमण व पक्के निर्माण की वजह से नालों की सही से सफाई न होने पाने की खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड-23, आवास विकास-3 शिव मंदिर से आवास विकास तक नाले के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण अपने सामने ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन

साथ ही, सड़क से नीचे बनीं दो पुलियां फिर से बनाए जाने के निर्देश जोनल अभियंता-6 को दिए। वह पनकी-कल्याणपुर रोड पर रफाका नाले की सफाई का ड्रोन वीडियो 24 घंटे में मांगा। धामी खेड़ा व गैस सिलिंडर चौराहे के पास पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां बिजली कनेक्शन न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी मुख्य अभियंता आरके पाल को तत्काल कनेक्शन कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नालों के किनारों से भी सिल्ट हटाने के निर्देश
साथ ही नमक फैक्ट्री से छपेड़ा पुलिया की ओर चलने पर कूड़े वाले स्थल पर पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा नगर आयुक्त ने पुरानी चुंगी से नई चुंगी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण व फुटपाथ निर्माण कार्य, वाजिदपुर से एसटीपी को जाने वाले नाले का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही नालों की तलीझार सफाई करने के साथ ही किनारों से भी सिल्ट हटाने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन सिद्धनाथ कॉरिडोर भी पहुंचे
नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन सिद्धनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। जोनल अधिकारी को निर्देश दिए कि सावन माह के पूर्व प्रवेश द्वार तक हटाए गए अतिक्रमण पर पाथवे बना लिया जाए। मंदिर तक आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग कर स्टील की रेलिंग लगाएं। सुंदरनगर में जलभराव के निदान के इंतजाम भी देखे।

डस्टबिन जरूर रखवाएं
नगर आयुक्त ने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि शर्बत, लस्सी आदि का वितरण करते समय डस्टबिन अवश्य रखें। यदि कोई समस्या हो तो संबंधित जोनल स्वच्छता अधिकारी से संपर्क कर डस्टबिन रखवाएं। जिससे गिलास सड़क पर न फैलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed