फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer will run on history sheeter Munua s house action may be taken in a few days

'कन्नौज का बिकरू': हिस्ट्रीशीटर मुनुआ के मकान पर बुलडोजर चलना तय, नोटिसों के बाद भी नहीं दिया जवाब

Tue, 02 Jan 2024 08:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, छिबरामऊ (कन्नौज)
संवाद न्यूज एजेंसी, छिबरामऊ (कन्नौज) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Jan 2024 08:55 PM IST
सार

मुनुआ ने 25 दिसंबर को कुर्की का नोटिस लेकर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें विशुनगढ़ थाने के सिपाही सचिन राठी को गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई थी।

विज्ञापन
Bulldozer will run on history sheeter Munua s house action may be taken in a few days
Kannauj Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीरपुर नगरिया के मकान पर पुलिस व राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट के बाद बुलडोजर चलाने के लिए मोहर लग चुकी है। किसी भी दिन प्रशासन उसे जमींदोज करा सकता है।

विज्ञापन


एसडीएम न्यायालय में 26 दिसंबर को की गई 133 (1) सीआरपीसी की कार्रवाई के बाद विशुनगढ़ थाना पुलिस ने जो रिपोर्ट सौंपी है। उसमें मुनुआ के घर को आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बताया गया है। धरनीधीरपुर नगरिया के आम रास्ते के बगल में मुनुआ ने बंकरनुमा मकान का निर्माण किया है। यहां से वह आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करता था। मकान में जालीदार झरोखे व कमरों की दीवारों में छोटे-छोटे होल हैं। इन्हीं का फायदा उठाकर मुनुआ ने 25 दिसंबर को कुर्की का नोटिस लेकर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें विशुनगढ़ थाने के सिपाही सचिन राठी को गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई थी। पुलिस व राजस्व टीमों की जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम उमाकांत तिवारी ने मुनुआ के बंकरनुमा मकान को गिराए जाने का निर्णय लिया है। निर्णय के बाद अब किसी भी दिन उसके मकान पर बुलडोजर चल सकता है।

विज्ञापन

नोटिसों के बाद भी हिस्ट्रीशीटर ने नहीं दिया जवाब
एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि 133(1) का नोटिस 27 दिसंबर को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हिस्ट्रीशीटर मुनुआ को तामील कराते हुए मकान पर चस्पा करा दिया गया था। सुनवाई के लिए 30 दिसंबर की तिथि दी गई थी। नोटिस में उसे आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बने उसके मकान को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इस नोटिस का जवाब उसे वकील के माध्यम से देना था, लेकिन 31 दिसंबर तक हिस्ट्रीशीटर की तरफ से कोई जवाब दाखिल नहीं किया, और न ही मकान हटाया गया है।
 

एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
एसडीएम उमाकांत तिवारी व सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने धरनीधीरपुर नगरिया पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर मकान का निरीक्षण किया। तीन मंजिला मकान को गिराने के लिए रुपरेखा बनाई। सूत्रों की माने तो इस मकान को अकेले जेसीबी की मदद से नहीं गिराया जा सकता है, ऐसे में इसे गिराने के लिए प्रशासन ने अन्य साधन जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मुनुआ की हिस्ट्रीशीट बढ़े छह और आपराधिक मामले
एसपी अमित कुमार आनंद ने मुनुआ यादव की हिस्ट्रीशीट जारी की थी। इसमें उस पर दर्ज 20 मुकदमे दिखाए गए थे। मुठभेड़ के बाद संगीन धाराओं में तीन मुकदमे विशुनगढ़ थाने में दर्ज किए गए। साथ ही उसकी आपराधिक हिस्ट्री खंगालने के बाद तीन अन्य मामले छिबरामऊ थाने में भी दर्ज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed