फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer went to the house of gangster accused

गैंगस्टर आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer went to the house of gangster accused
नरैनी। अवैध बालू खनन व गैंगस्टर के दो आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। हालांकि मकान का कुछ ही हिस्सा तोड़ा गया। जिसे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बना होना बताया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम रवींद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत का बुलडोजर लेकर करतल मार्ग निवासी सलीम व जिलाउद्दीन के घर पहुंचे और जेसीबी से मकान का करीब पांच फीट निर्माण ढहा दिया। बताया जाता है कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त किए गए उनके विरुद्ध अवैध बालू खनन व गैंगस्टर का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

हालांकि एसडीएम आपराधिक मामलों को लेकर इस तरह की किसी भी कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों के मकान का कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी की जमीन में बना था। पीडब्ल्यूडी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इसके पहले दोनों आरोपियों को नोटिस भेजे गए थे। जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed