फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bulldozer thundered on encroachment in Hamirpur, PWD department removed shops from JCB

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर: पीडब्लूडी विभाग ने जेसीबी से हटवाईं दुकानें, दर्जनों दुकानों को तालाब में पलटा

Tue, 31 Jan 2023 05:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Jan 2023 05:24 PM IST
सार

मुस्करा कस्बे में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत सैकड़ों दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें कि कई बार प्रशासन ने कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Bulldozer thundered on encroachment in Hamirpur, PWD department removed shops from JCB
हमीरपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मुस्करा में सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखी दुकानों को पीडब्लूडी विभाग ने जेसीबी से हटवा दिया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विश्व बैंक परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा मुस्करा में मंगलवार के दिन शासन प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने आ गई। बस स्टैंड के पास तालाब किनारे रखी दुकानों, राठ रोड में सरकारी अस्पताल व ब्लॉक के पास रखी दुकानों के मालिकों को एक दिन पूर्व दुकानें हटा लेने का नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं हटाईं। इस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तालाब के किनारे रखी दुकानें ध्वस्त कर दी। एक दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी मशीन ने पीछे तालाब में ही पलटा दिया। इसमें दुकानदारों का कीमती सामान भी टूटकर खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में रहा गहमागहमी का माहौल
इसके साथ राठ रोड में सरकारी अस्पताल और ब्लॉक के पास रखी आधा सैकड़ा दुकानों पर भी बुलडोजर चला। यहां पर सभी पटरी दुकानदारों की दुकानें हटा दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे कस्बा में दिन भर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

कई परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा छिना
वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, लगभग एक सैकड़ा दुकानें टूट जाने से कई परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा भी छिन गया है। 

विश्व बैंक परियोजना के तहत हुई है कार्रवाई
नायब तहसीलदार मौदहा राममोहन कुशवाहा ने बताया कि विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत कानपुर सागर हाईवे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सड़क से दोनों तरफ 55 फीट का अतिक्रमण हटाया जाना है। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। 

पक्का निर्माण करने वालों को भी नोटिस जारी
पीडब्ल्यूडी विश्व बैंक कानपुर के जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि झांसी मिर्जापुर हाईवे की सड़क का चौड़ीकरण विश्व बैंक परियोजना के तहत किया जाना है। इसके लिए पहले गुमटी दुकानदारों को हटाया गया है। पक्का निर्माण अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed