फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer runs on illegal plotting, two bigha plotting demolished

Kanpur News: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, दो बीघा प्लाटिंग ध्वस्त

Sun, 25 Jan 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal plotting, two bigha plotting demolished
कानपुर। केडीए जोन एक-बी के प्रवर्तन दस्ते ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को मैनावती मार्ग में अवैध रूप से दो बीघा जमीन पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाए। अवैध रूप से बन रहा एक मकान सील कर नौ भवन स्वामियों को नोटिस जारी की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने मैनावती मार्ग पर जागेश्वर मंदिर के सामने कटरी ख्यौरा क्षेत्र में करीब दो बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया। यह कार्रवाई इस जोन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। जांच में सामने आया कि निर्माणकर्ता नंदू सहित अन्य लोग केडीए से ले-आउट, मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग कर रहे थे। इसके बाद दस्ते ने मुखर्जी विहार स्थित प्लॉट नंबर-चार पर बने बेसमेंट, ग्राउंड और दो मंजिला अवैध भवन को सील किया। यह परिसर एसपी गुप्ता व अन्य का बताया गया है, जिसमें लगभग 356 वर्ग गज क्षेत्रफल में निर्माण किया गया था। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed