फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bulldozer roared on encroachment on railway land in Hardoi, warning of strict action against encroachment again

Hardoi: रेलवे की जमीन पर किए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 12 Jul 2022 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Jul 2022 07:45 PM IST
सार

बालामऊ जंक्शन पर रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन
Bulldozer roared on encroachment on railway land in Hardoi, warning of strict action against encroachment again
अतिक्रमण पर चलाया जा रहा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के कछौना में बालामऊ जंक्शन पर रेलवे की जमीन पर किए अतिक्रमण पर  बुलडोजर गरजा। रेलवे प्रशासन ने पांच जुलाई को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इसके चलते यह कार्रवाई की गई। बालामऊ जंक्शन पर रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को बुलडोजर चलवाया गया।

विज्ञापन

गुमटियों को हटाया गया। बालामऊ जंक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जगदीश मौर्या ने बताया कि लोको लॉबी के पीछे रेलवे की भूमि पर अतिक्रमणकारियों को पहले से ही सख्त हिदायत दी चुकी थी। 5 जुलाई को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। 
विज्ञापन

इसके बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। रेलवे सीमा का चिन्हांकन कराया गया है। जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी रामनरेश, जीआरपी चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed