{"_id":"62cd8186165b254dba028a2a","slug":"bulldozer-roared-on-encroachment-on-railway-land-in-hardoi-warning-of-strict-action-against-encroachment-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: रेलवे की जमीन पर किए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: रेलवे की जमीन पर किए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Tue, 12 Jul 2022 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:45 PM IST
सार
बालामऊ जंक्शन पर रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चलाया जा रहा बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के कछौना में बालामऊ जंक्शन पर रेलवे की जमीन पर किए अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। रेलवे प्रशासन ने पांच जुलाई को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इसके चलते यह कार्रवाई की गई। बालामऊ जंक्शन पर रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को बुलडोजर चलवाया गया।
विज्ञापन
गुमटियों को हटाया गया। बालामऊ जंक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जगदीश मौर्या ने बताया कि लोको लॉबी के पीछे रेलवे की भूमि पर अतिक्रमणकारियों को पहले से ही सख्त हिदायत दी चुकी थी। 5 जुलाई को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। रेलवे सीमा का चिन्हांकन कराया गया है। जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी रामनरेश, जीआरपी चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन