{"_id":"6288e710f0c4f5750557a37b","slug":"bulldozer-action-on-illegal-property-of-gangster-mohammad-asim-in-kanpur-who-is-main-accused-in-pintu-sengar-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, ढोल बजाकर मुनादी कराई गई, आठ दुकानें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, ढोल बजाकर मुनादी कराई गई, आठ दुकानें ध्वस्त
Sat, 21 May 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 May 2022 06:50 PM IST
सार
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट के घर के बाहर बनीं आठ अवैध दुकानों को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान बवाल की आशंका पर पुलिस, पीएसी, नगर निगम प्रवर्तन दस्ता, आरआरएफ फोर्स मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर मो. आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट के घर के बगल में बनीं सभी अवैध दुकानों पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। इसके पहले ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। वहीं, किसी बवाल की आशंका के चलते भारी पुलिस बल, पीएसी व आरआरएफ के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता पिंटू सेंगर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 15 आरोपियों को जेल भेजा था। मुख्य आरोपी पप्पू स्मार्ट अभी जेल में है। पुलिस के अनुसार पप्पू स्मार्ट ने अपने घर के बगल में अवैध रूप से 20 फीट तक फुटपाथ पर आठ दुकानों के रूप में कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
दुकानों को किराये पर उठा रखा था। दो दिन पूर्व दुकानदारों को नोटिस देने के बाद शनिवार को नगर निगम प्रवर्तन दस्ता भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा। मुनादी कराने के बाद उसकी अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई। करीब चार घंटे तक कार्रवाई चली। गैंगस्टर के मुकदमे में पप्पू स्मार्ट के मकान को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ। भीड़ जरूर लगी रही, जिसे पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान रूट पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इससे लोगों को घूमकर जाना पड़ा। इस दौरान जोनल अधिकारी नगर निगम बाल मुकुंद मिश्रा, डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी राहुल मिठास, एसीपी कैंट एम शेखर पाठक कई थानों के फोर्स संग मौजूद रहे।
साथियों की संपत्ति की भी हो रही जांच
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि पप्पू स्मार्ट के अन्य साथियों की अवैध संपत्ति की जांच केडीए, नगर निगम की मदद से चल रही है। जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
साथियों की संपत्ति की भी हो रही जांच
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि पप्पू स्मार्ट के अन्य साथियों की अवैध संपत्ति की जांच केडीए, नगर निगम की मदद से चल रही है। जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।