फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer action in Fatehpur triple murder case illegal construction of accuseds sister demolished

UP: फतेहपुर तिहरे हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन, आरोपी की बहन का अवैध निर्माण ध्वस्त, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई

Wed, 09 Apr 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

Fatehpur News: अखरी गांव में ट्रिपल मर्डर केस में अभियुक्त की बहन का अवैध निर्माण जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में ढहाया गया है।

विज्ञापन
Bulldozer action in Fatehpur triple murder case illegal construction of accuseds sister demolished
फतेहपुर तिहरे हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में आरोपी ज्ञान सिंह पुत्र सुरेश भदौरिया की बहन के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

बता दें कि तिहरे हत्याकांड को लेकर  ग्रामीणों ने आरोपियों का घर ढहाकर संपत्ति जब्त किए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि पप्पू के अच्छे व्यवहार पर गांव के लोग कायल थे। गांव के अलावा भी जिले व पड़ोसी जिलों से लोग पप्पू सिंह के संपर्क में थे। हत्यारोपी घटनास्थल के बाद गांव नहीं पहुंचे। वह स्कार्पियो से भाग निकले थे।

विज्ञापन



ये था पूरा मामला
हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों के साथ घात लगाकर घटना अंजाम दी। अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

स्कॉर्पियो से भाग निकले थे सभी आरोपी
वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। मनीषा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ विनोद व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे। गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed