फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bull killed an old man

काल बनकर आया सांड, मौत ऐसी कि रूह कांप उठे

Sat, 03 Mar 2018 08:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
bull killed an old man
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिल्हौर क्षेत्र के गजना गांव में फसल की सिंचाई को खेतों पर गए एक बुजुर्ग किसान को आवारा साड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से साड़ को मौके से भगाया, और खून से लथपथ हालत में बुजुर्ग को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 

गजना ग्राम प्रधान ममता कटियार के प्रतिनिधि शिवप्रकाश कटियार ने बताया कि गांव निवासी होरीलाल कुशवाहा (60) होली के दिन शुक्रवार की सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना करके खेतों पर सिंचाई करने गए थे। तभी होरी लाल के ट्यूबवेल पर कई आवारा पशुओं को झुड फसल को खराब कर रहा था। आवारा पशुओं को उन्होंने भगाने का प्रयास किया तभी एक साड़ ने हमला कर दिया। साड़ के हमले से बुजुर्ग होरीलाल अपना बचाव नहीं कर सके और देखते ही देखते अपनी सींघ से कई बार उठाकर पटक दिया। 

विज्ञापन

 

चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और जैसे-तैसे लाठी-डंडों से आवारा पशुओं को भगाया। बुजुर्ग को सीएचसी बिल्हौर लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली के दिन हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उत्तेजित ग्रामीणों ने घटना के बाद उक्त साड़ की घेराबंदी कर लाठियों से पीट-पीटकर उसे भी मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed