फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bull brutally killed woman in hardoi

हरा चारा देख सांड़ ने महिला को दौड़ाया फिर दोनों सींगों से किया पेट पर हमला, माैत

Fri, 06 Mar 2020 05:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
bull brutally killed woman in hardoi
सड़क पर घूमते आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के भरावन में छुट्टा मवेशियों का आतंक कम नहीं हो रहा है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जनिगांव में शुक्रवार सुबह सांड़ ने महिला पर हमला बोल दिया। बच कर भागते समय महिला गिर पड़ी तो सांड़ ने सींग से महिला का पेट फाड़ दिया। परिजन गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


ग्राम जनिगांव निवासी सावित्री (58) पत्नी जयराम शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। वहीं पर गुरुवार रात में काटकर लाया गया हरा चारा भी रखा हुआ था। इसी दौरान आवारा सांड़ वहां पहुंचकर चारा खाने लगा। इस पर सावित्री ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ ने सावित्री को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


बचने के लिए सावित्री सड़क की तरफ दौड़ी और दौड़ते हुए ही गिर पड़ी। सावित्री के गिरते ही सांड़ ने हमला बोल दिया। उसने सींग से सावित्री का पेट फाड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और सावित्री के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस सेवा से सावित्री को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सावित्री ने दम तोड़ दिया। सावित्री के परिवार में पति के अलावा तीन पुत्र चौकीदार, सर्वेश और श्रवण हैं। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों ने जानकारी नहीं दी है। दूसरे माध्यमों से जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed