फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   building collapse at iit kanpur, labourer told truth

आईआईटी हादसे में बाल-बाल बचे मजदूरों ने कहा कुछ सेकेंड बाद दीवार गिरती तो हम दोनों भी न बचते

Fri, 02 Aug 2019 03:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
building collapse at iit kanpur, labourer told truth
आईआईटी हादसे में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी परिसर में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हैलट में भर्ती कराया गया। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद से मजदूरों में दहशत है।
विज्ञापन


मजदूरों ने बताया दोपहर का समय था। खाना खाने के बाद छह लोगों ने काम शुरू किया। बाकी 14 लोग भी जल्द ही आने वाले थे। हम दो लोग सरिया लेने चले गए। सरिया लेकर लौट रहे थे। कुछ सेकेंडों (करीब 20 कदम) का फासला था कि तभी दीवार भरभराकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


 

हादसे में बाल-बाल बचे दो मजदूरों ने सुनाई आंखों देखी बोले आंखों के सामने ढह गई दीवार

building collapse at iit kanpur, labourer told truth
आईआईटी में इमारत निर्माण के दौरान गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
हमारे चार साथी मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। कुछ सेकेंड बाद हादसा होता तो शायद हम दोनों भी जिंदा न होते। घटना का ये आंखों देखा हाल बताया मजदूर बबलू और चांद ने। दोनों ने मौत को इतने नजदीक से देखा कि उनके चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी। यह भी कहा कि उनकी आंखों के सामने साथियों की जान चली गई लेकिन वे कुछ भी नहीं कर पाए, इसका जिंदगी भर अफसोस रहेगा।

मोबाइल में कैद हुआ वीभत्स हादसा
हादसा देख 30-40 लोग वहां पहुंच गए। अधिकतर लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। वहीं एक शख्स ने पूरे घटनाक्रम व रेस्क्यू का वीडियो बना लिया। वीडियो में हादसे के वीभत्स पल कैद हो गए, जिसे देख हर कोई सहम गया।

आईआईटी कानपुर के निदेशक अभय करंदीकर ने बताया निर्माण के दौरान बड़ा और दुखद हादसा हुआ। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था पर तीन लोगों की जान चली गई। वहीं एक का इलाज चल रहा है। घटना के बारे में जिला प्रशासन और सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों को भी रिपोर्ट दे दी गई है। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed