{"_id":"6ae8f7109998a1d8aa0a979d","slug":"budhaditya-and-lakshmi-narayan-raja-yoga-on-diwali-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1702014-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिवाली पर बुधादित्य व लक्ष्मी नारायण राजयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिवाली पर बुधादित्य व लक्ष्मी नारायण राजयोग
विज्ञापन
कानपुर। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार की दिवाली बेहद खास मानी जा रही है। 71 साल बाद दिवाली पर दो विशेष राजयोगों का संयोग बन रहा है। आठ नवंबर को बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव रहेगा। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में दोनों योगों को शुभ माना गया है। इनका प्रभाव बुद्धि, कारोबार, धन, संपत्ति और कॅरिअर पर पड़ता है।
उन्होंने बताया कि सूर्य और बुध की तुला राशि में युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसे बुद्धि, व्यापार, संवाद और मान-सम्मान के लिए शुभ माना जाता है। वहीं, बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इसे धन, संपत्ति और कॅरिअर में उन्नति का कारक माना गया है। दिवाली कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाएगी।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में : कुंभ लग्न दोपहर 1:00 से 2:31 बजे तक।
घरों में पूजन : प्रदोष काल का स्थिर वृष लग्न शाम 5:37 से 7:34 बजे तक।
महानिशा पूजन : सिंह लग्न रात 12:05 से 2:19 बजे तक।
धनतेरस से भाई दूज तक पर्वों के शुभ मुहूर्त
धनतेरस : प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि छह नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। पूजन का शुभ समय शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक रहेगा। इसी दिन धनवंतरी जयंती भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा : उदया तिथि के अनुसार प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर मंगलवार को होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक रहेगा। कुल अवधि दो घंटे 10 मिनट है।
भाई दूज : पर्व 11 नवंबर बुधवार को होगा। शुभ समय दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक रहेगा।