फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   btc candidates disturbances admissions process

डायट की प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी पर बीटीसी अभ्यर्थियों का बवाल

Sat, 24 Sep 2016 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
btc candidates disturbances admissions process
डेमो पिक
इटावा में बीटीसी 2015 के अभ्यर्थियों ने डायट पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर डीएम आवास पर हंगामा किया। डीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही अभ्यर्थी शांत हुए।
विज्ञापन


बीटीसी 2015 प्रवेश प्रक्रिया के तहत डायट में काउंसलिंग का कार्य हाल ही में पूरा किया गया। इसके बाद प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची डायट पर चस्पा की गई थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रथम और द्वितीय चरण में 751 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई लेकिन उन सभी को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं अभी तक डायट प्रशासन ने तीसरी काउंसलिंग की कट आफ लिस्ट जारी नहीं की है।
विज्ञापन


इसके बावजूद अन्य अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट जमा किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन दिन से अगले दिन कट आफ जारी किए जाने की बात कहकर उन्हें कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। अभ्यर्थी ये शिकायत लेकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात को भटकते रहे। शाम को वह जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि डीएम साहब कलक्ट्रेट में बैठक ले रहे हैं। जिस पर अभ्यर्थी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को समस्या बताई। जिलाधिकारी शमीम अहमद ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि प्रवेश में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। वह स्वयं उक्त मामले को देखेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी वापस डायट चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed