फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP will not field the candidate of District Panchayat President after disappointing performance in Panchayat elections

पंचायत चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी नहीं उतारेगी, 2022 पर फोकस

Sat, 12 Jun 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 07:35 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं। पंचायत चुनाव में खास सफलता न मिलने के बाद अब बसपा का पूरा फोकस 2022 चुनाव पर है।

विज्ञापन
BSP will not field the candidate of District Panchayat President after disappointing performance in Panchayat elections
बसपा - फोटो : गूगल

विस्तार

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में खास सफलता न मिलने के बाद बसपा ने तय किया है कि वह इस बार महानगर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पार्टी की तरफ से इसके लिए कोई अधिकारिक घोषणा तो नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नए मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली के साथ हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है। जनपद में जिला पंचायत के चुनाव में बसपा को मात्र छह सीटें ही हासिल हुई हैं। देहात में भी यही हाल है। बसपा का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर ही है।
विज्ञापन

 


इसके लिए इसी महीने बूथ, सेक्टर, विधानसभा और जिला स्तर के संगठनों में फेरबदल भी संभावित है। वर्तमान संगठन से उन्हीं लोगों का पत्ता साफ किया जाएगा, जो पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

इतना ही नहीं, इसी महीने पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी की घोषणा भी शुरू हो जाएगी। बहुजन समाज पार्टी में जिसे विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाती है, वही उस क्षेत्र का प्रत्याशी भी मान लिया जाता है।

मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली के अनुसार पार्टी का पूरा फोकस अब विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। लोगों तक पहुंचने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed