फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bsp-warker-shared-note-in-mayavati-s-birthday

आचार संहिता का ढोल फटा, खुलेआम नोट बंटा

Fri, 16 Jan 2015 03:27 AM IST
bsp-warker-shared-note-in-mayavati-s-birthday
bsp-warker-shared-note-in-mayavati-s-birthday Updated Fri, 16 Jan 2015 03:27 AM IST
विज्ञापन
bsp-warker-shared-note-in-mayavati-s-birthday
फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में गुरुवार को बसपा सुप्रीमों मायावती के जन्मदिन समारोह में सभी कुर्सियां भरी है। कड़ाके की ठंड में भी लोग बैठे हैं। इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ महिलाएं भी हैं। कुछ के बदन पर कपड़े भी काफी कम हैं। ठंडी से बचने का प्रयास करते हुए सभी मंच पर चल रहे भाषण को सुन रहे हैं। समारोह का संचालन कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष आरके भास्कर ने माइक से कहा कि अभी कोई जाएगा नहीं। संबंधित विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने क्षेत्र के लोगों को गिफ्ट देंगे। यह चौंकाने वाली बात सुनकर माथा ठनका कि जिले में एमएलसी चुनाव हो रहे हैं और आचार संहिता लागू है। जिला प्रशासन पहले ही राजनैतिक दलों के नववर्ष पर बधाई संदेश की होर्डिंग्स या बैनर तक लगाने पर रोक लगा चुका था। ऐसे में गिफ्ट बांटना आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर रणवीर कश्यप ने भी अपने भाषण में गिफ्ट बांटने की बात कही। उनका भाषण खत्म होते ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लोग मंच पर आ जाएं। पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर गिफ्ट बांटेंगे। यह ऐलान होते ही कुछ कार्यकर्ताओं ने निगोहा गांव की उर्मिला देवी, प्रथ्वी पाल, सकीना और भगवती त्रिवेदी समेत कई लोगों को मंच पर चढ़ा दिया। पूर्व विधायक ने लोगों को लिफाफे पकड़ाने चालू कर दिए। यह सीन फोटो जर्नलिस्ट साथी ने दनादन कैमरे में कैद किया। उर्मिला देवी और सकीना के मंच से उतरते ही रिपोर्टर ने दोनों को रोक लिया। उनसे लिफाफे खोलने को कहा तो उन्होंने खोल दिए। लिफाफों में पांच-पांच सौ के कुल पांच हजार करारे नोट थे। इन्हें कैमरे में कैद किया तो कई नेता मंच से चिल्ला पड़े... ये क्या कर रहे... लिफाफा खोल के फोटो कैसे कर लिए... डिलीट कराओ...। ये प्रेस वाले क्या ड्रामा कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने फोटो जर्नलिस्ट साथी को घेरकर फोटो डिलीट करने को कहा। यह कहने पर कि नोटों के फोटो नहीं किए महिलाओं से बात की जा रही थी... तब वह बमुश्किल हटे। इस पर रिपोर्टर और फोटो जर्नलिस्ट समारोह से बाहर आ गए लेकिन गिफ्ट बांटने के लिए नाम पुकारे जाने की आवाज माइक पर आती रही।
विज्ञापन

इनसेट-कोट्स-
एमएलसी चुनाव के कारण जिले में आचार संहिता लागू है। किसी भी राजनैतिक समारोह में गिफ्ट या रुपये नहीं बांटे जा सकते हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन हैं। बसपा नेताओं को नोटिस दी जाएगी। जवाब आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-शत्रुघ्न सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेंस
--
बहिन जी का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इसलिए गरीबों को गिफ्ट बांटे गए। यहीं नहीं पूरे प्रदेश में इसी तरह जन्मदिवस मनाया गया है। आचार संहिता लागू होने की बात पता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके भास्कर, जिलाध्यक्ष बसपा
--
हो सकती है तीन माह तक की कैद
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि भले ही बसपा का प्रत्याशी स्नातक चुनाव में न खड़ा हो लेकिन आचार संहिता सभी राजनैतिक दलों पर लागू होती है। इसलिए जन्मदिन समारोह में रुपये बांटना आचार संहिता का उल्लंघन है। इस उल्लंघन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1961 के तहत कार्यवाही होती है। पहले नोटिस दी जाती है। जवाब से संतुष्ट न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। यह पैसे बांटने का मामला है। इसलिए इसमें तीन माह तक की कैद और तीन सौ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed