{"_id":"58560dcc4f1c1be85164a676","slug":"bsp-muslim-conference-in-response-to-atiq-ahmad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के जवाब में बसपा का मुस्लिम सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के जवाब में बसपा का मुस्लिम सम्मेलन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:12 AM IST
सार
बसपा ने मुस्लिम नेताओं की बैठक में बनाई रणनीति
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के कैंट प्रत्याशी अतीक अहमद की 21 को शहर में रैली से परेशान बसपा ने जल्द ही क्षेत्र में मुस्लिम सम्मेलन कराने का फैसला लिया है। शनिवार को बसपा के कुछ नेताओं ने तैयारी बैठक की। बैठक में सिर्फ मुस्लिम नेताओं को ही बुलाया गया था, जिसकी अध्यक्षता जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने की। उन्होंने मुसलमानों को एकजुट करने की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।
इस मौके पर पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सलीम अहमद ने कहा कि अतीक अहमद का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। यहां का मतदाता उसे ही वोट देगा जिसकी छवि साफ सुथरी है। रणनीति तय की गई कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड और बूथों के जरिए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
21 दिसंबर के बाद एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा। मुस्लिम सम्मेलन में नसीमुद्दीन विशेष रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रत्याशी डा. नसीम अहमद, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन के भाई सहित कई और नेता यहां मौजूद रहे। इस बीच पता चला है कि अतीक अहमद पहली बार नगर आगमन पर 500 से अधिक वाहनों के साथ यहां जनसभा करेंगे।