फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP Board removed Coordinator

बसपा ने मंडल कोआर्डिनेटर को हटाया

Wed, 18 Feb 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 18 Feb 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
BSP Board removed Coordinator
बहुजन समाज पार्टी ने अचानक मंडल कोआर्डिनेटर प्रभांश कुरील को पद से हटा दिया है। हालांकि उन्हें हटाने के लिए पार्टी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला। प्रभांश की जगह संजय गौतम को मंडल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंप दी गई है।
विज्ञापन


पता चला है कि जल्द ही कुछ और पदाधिकारियों को हटाने की तैयारी है। इसमें कुछ बड़े पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि गत 15 फरवरी को लखनऊ में आयोजित पार्टी की कैडर मीटिंग में प्रभांश कुरील को शामिल होने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन


उस दौरान उन्हें यह नहीं बताया गया कि उन्हें पद मुक्त कर दिया गया है। बाद में यह जानकारी उन्हें पार्टी के कुछ उच्च पदाधिकारियों से मिली। इसी तरह बुधवार को होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए भी उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लोकसभा महानगर क्षेत्र प्रभारी बनाए गए संजय गौतम मंडल को कोआर्डिनेटर के रूप में समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बार-बार पदाधिकारियों को हटाने और नए लोगों को जिम्मेदारी देने को लेकर बसपा के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं।


लोगों का मानना है कि भाजपा की बढ़ती सक्रियता और दिल्ली में आम आदमी की जीत से बसपा का समीकरण बिगड़ रहा है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारी समझ नहीं पा रहे है कि कौन सी रणनीति अपनाई जाए।

इसलिए पार्टी पदाधिकारियों को ही ताश के पत्तों की तरह फेंटा जा रहा है। इस बीच जोनल कोआर्डिनेटर ने फिर किसी को हटाने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed