{"_id":"6127f20d8ebc3e6ee2352bda","slug":"bsf-jawan-dies-of-heart-attack-in-west-bengal-pukhrayan-news-knp6484316111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में बीएसएफ जवान की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ जवान की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
पुखरायां। पश्चिम बंगाल में तैनात मूसानगर के सिहारी गांव निवासी बीएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजन बिलख उठे। शव शुक्रवार तक गांव पहुंचेगा।
सिहारी गांव निवासी राधेलाल ने बताया कि बड़ा बेटा धर्मेंद्र कुमार यादव (55) बीएसएफ में था। उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में एसआई के पद पर थी। गुरुवार को सूचना मिली कि बुधवार की रात में ड्यूटी के समय उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई।
अब शव गांव लाया जा रहा है जो शुक्रवार को घर पहुंचेगा। बीएसएफ जवान की मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अमरावती, बेटे गजेंद्र और पुष्पेंद्र, भाई अशोक, अनिल बिलख उठे।
विज्ञापन
वहीं गांव के लोग संवेदना जताने घर पहुंचने लगे। बेटों ने बताया कि उनके पिता एक जुलाई को छुट्टी लेकर आए थे और 31 को ड्यूटी पर गए थे। आज सुबह अचानक उनके निधन की सूचना दी गई।