{"_id":"6381a90bc16f3a61840a4511","slug":"bsc-nursing-student-hanged-herself-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 26 Nov 2022 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:23 AM IST
सार
सिविल लाइन क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शिल्पी कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में शुक्रवार रात बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के आत्महत्या करने कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सिविल लाइन के शिव नगर अड्डा जालिम निवासी शिल्पी कुशवाहा (22) एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने गई थी। इस दौरान उसने पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन