Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Sc. Agriculture student Priya Yadav to receive Chancellor's Gold Medal

Kanpur News: बीएससी-कृषि की छात्रा प्रिया यादव को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

Tue, 23 Jun 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. Agriculture student Priya Yadav to receive Chancellor's Gold Medal
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के 41वें दीक्षांत में कुलाधिपति स्वर्ण पदक विवि के स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बीएससी-कृषि की छात्रा प्रिया यादव को मिलेगा। कुलाधिपति रजत पदक विवि के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस एंड बायोटेक्नोलॉजी के छात्र रोहित कुमार राय और प्रिया यादव को दिया जाएगा।
विज्ञापन


अटल बिहारी बाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की बीए-एलएलबी की मानवी को कुलाधिपति कांस्य, कुलपति स्वर्ण समेत तीन पदकों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने प्रोविजनल लिस्ट पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद इसमें बदलाव किया गया है। सोमवार देर रात सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदकों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन


विवि का दीक्षांत समारोह नौ जुलाई को है। दीक्षांत में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, दो कुलाधिपति रजत पदक, 18 कुलाधिपति कांस्य पदक, 10 कुलपति स्वर्ण पदक और 50 प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति और एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) के चेयरमैन प्रो. योगेश सिंह होंगे। अध्यक्षता राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आपित्तयों का निस्तारण करके फाइनल लिस्ट को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनको मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक

अरीबा आफताब (एमए-साइकोलॉजी) - पीपीएन कॉलेज, कानपुर

शिवानी प्रजापति (बीएससी) - वीजीएम पीजी कॉलेज, दिबियापुर औरैया
दिशा पोरवाल (बीकॉम) - जनता कॉलेज, बकेवर इटावा

प्रिया यादव (बीएससी-कृषि) - स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी, सीएसजेएमयू
रोहित कुमार राय (एमएससी-माइक्रोबायोलॉजी) - स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस एंड बायोटेक्नोलॉजी, सीएसजेएमयू
प्रियांशु सिंह (बीबीए) - पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, कानपुर

शताक्षी सिंह (एमएसडब्ल्यू) - स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेस, सीएसजेएमयू
अंशिका शर्मा (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) - यूआईईटी, सीएसजेएमयू

प्रतिज्ञा मिश्रा (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) - यूआईईटी, सीएसजेएमयू
कीर्ति शुक्ला (एमएड) - स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन, सीएसजेएमयू
मानवी श्रीवास्तव (बीए-एलएलबी) - अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, सीएसजेएमयू


इनको मिलेगा कुलाधिपति कांस्य पदक

-बीए में आकांक्षा सोनी (डीजी कॉलेज), अनुष्का पाल (डीजी कॉलेज), नित्या रस्तोगी (नारायण आर्य कन्या पाठशाला फर्रुखाबाद), देवांश पांडेय (पीपीएन कॉलेज), शिवांगी दीक्षित (डीजी कॉलेज), वैष्णवी गुप्ता (क्राइस्टचर्च कॉलेज)।

-बीएससी में शिवानी प्रजापति (वीजीएम कॉलेज, दिबियापुर औरैया), स्नेहा शुक्ला (वीजीएम कॉलेज, दिबियापुर औरैया)।

-बीकॉम में दिशा पोरवाल (जनता कॉलेज बकेवर इटावा), आकृति दुबे (जनता कॉलेज बकेवर इटावा)

-बीएससी कृषि में प्रिया यादव (सीएसजेएमयू), कुमार वैभव (जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया)
-विज्ञान संकाय पीजी में अल्शिफा आलम (पीपीएन कॉलेज)
-कृषि संकाय पीजी में मो. आसिफ (जनता कॉलेज बकेवर इटावा)

-एलएलबी में जया परिहार (बीएनडी कॉलेज), अश्रुति श्रीवास्तव (बीएनडी कॉलेज)

-बीए एलएलबी में मानवी श्रीवास्तव (सीएसजेएमयू)
-जीवन विज्ञान में रोहित कुमार राय (सीएसजेएमयू)

-व्यवसाय प्रबंधन प्रगत अध्ययन संकाय में प्रियांशु सिंह (पीएसआईटी)

-सामाजिक विज्ञान प्रगत अध्ययन संकाय में शताक्षी सिंह (सीएसजेएमयू)

-कला संकाय पीजी में अरीबा आफताब (पीपीएन कॉलेज)

-वाणिज्य संकाय पीजी में उमरा इकबाल (क्राइस्टचर्च कॉलेज)
-विधि संकाय पीजी में इशिता द्विवेदी (सीएसजेएमयू)
-बीएड में स्नेहा कुमारी यादव (डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज), विधि भदौरिया (एएनडी कॉलेज)

-शिक्षा संकाय पीजी में कीर्ति शुक्ला (सीएसजेएमयू), आंजुली यादव (सीएसजेएमयू)
-बीटेक में अंशिका शर्मा (यूआईईटी), प्रतिज्ञा मिश्रा (यूआईईटी)

-बीसीए में ख्याति त्रिवेदी (पीएसआईटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed