फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSA arrested taking bribe in Auraiya,  vigilance team waited for three hours

बीएसए घूस लेते गिरफ्तार: सेवानिवृत्त शिक्षक से एरियर भुगतान के मांगी थी रिश्वत, टीम ने तीन घंटे किया इंतजार

Sat, 17 Dec 2022 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक से रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने बीएसए को पकड़ा है। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उसे कानपुर ले गई है। बता दें कि आरोपी बीएसए को रंगेहाथों पकड़ने के लिए टीम को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
BSA arrested taking bribe in Auraiya,  vigilance team waited for three hours
आरोपी बीएसए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक से एरियर भुगतान के बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार को शाम छह बजे शिक्षक को दफ्तर बुलाया। इसी बीच कानपुर से पहुंची विजिलेंस की टीम ने बीएसए को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन

बीएसए को दफ्तर से पकड़ कर कोतवाली लाया गया। जहां से कागजी कार्रवाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ कानपुर ले गई है। सहायल क्षेत्र के बगियापुर के ऐडिड महर्षि दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक रहे राधा चरन का सितंबर 2012 से अप्रैल 2018 तक का एरियर का करीब 50 लाख रुपया बाकी था।
विज्ञापन

भुगतान के लिए 10 प्रतिशत की मांग
बकाया एरियर भुगतान के लिए बीएसए ने शिक्षक से 10 प्रतिशत की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक विद्यालय का कोई विवाद कोर्ट में चल रहा था। इसमें छह साल तक मामला कोर्ट में चलता रहा। शिक्षक 2020 में सेवानिवृत्त हुआ था। तब से लगातार बकाया भुगतान को लेकर बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान न होने पर शिक्षक ने कोर्ट की शरण ली थी, जिसमें फरवरी 2022 में कोर्ट से आदेश भी हुआ था। रुपये के लेनदेन न हो पाने के चलते शिक्षक का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसी सिलसिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भुगतान करने के नाम पर कुल भुगतान का 10 प्रतिशत रुपये की मांग की थी।

इसी मामले में बीएसए ने शिक्षक को शुक्रवार शाम छह बजे के बाद दफ्तर बुलाया था। इसमें शिक्षक ने पहले से विजिलेंस कानपुर को जानकारी दे रखी थी। इसको लेकर अलर्ट हुई टीम शाम को औरैया पहुंची। कलेक्ट्रेट से दो कर्मचारियों को साथ लेने के बाद शाम छह बजे टीम बीएसए दफ्तर जा पहुंची।

पहले शिक्षक को रुपये लेकर भेजा गया। जैसे ही शिक्षक ने दफ्तर में बैठे बीएसए को रुपये दिए, उसी समय टीम ने उन्हें 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस टीम रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है।

बीएसए को पकड़ने के लिए टीम ने किया तीन घंटे इंतजार
 विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़े रिश्वतखोर बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार तिवारी को अचानक निरीक्षण पर चले जाने के कारण पकड़ने के लिए विजीलेंस टीम को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। विपिन कुमार ने जून 2022 में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से स्थानांतरित होकर औरैया बीएसए का चार्ज संभाला था।

बीएसए ने राधाचरन को रिश्वत लेने के लिए दोपहर दो बजे बुलाया था। उनकी सूचना पर विजिलेंस टीम भी औरैया समय पर पहुंच गई थी, लेकिन अचानक बीएसए एडी बेसिक के साथ अयाना में निरीक्षण करने चले गए। तीन घंटे बाद लौटने पर विजिलेंस टीम दोबारा सक्रिय हुई और बीएसए को रंगे हाथों धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed